BusinessIndia

अगले हफ्ते खुलेंगे 9 IPO! शिपरॉकेट से धूत ट्रांसमिशन तक, जानें किस कंपनी का इश्यू कब आएगा

भारतीय आईपीओ बाजार में अगले हफ्ते भी हलचल जारी रहने वाली है. 10 से 14 अगस्त के बीच मेनबोर्ड और एसएमई सेगमेंट में कई कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं. कुल 9 कंपनियां मिलकर करीब 7,681 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं. इनमें धूत ट्रांसमिशन, मिल्की मिस्ट डेयरी फूड, शिपरॉकेट और मोलबायो डायग्नोस्टिक्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा कुछ एसएमई कंपनियों के आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे.

अगले हफ्ते खुलेंगे 9 IPO! शिपरॉकेट से धूत ट्रांसमिशन तक, जानें किस कंपनी का इश्यू कब आएगा

धूत ट्रांसमिशन का सबसे बड़ा IPO

अगले हफ्ते आने वाले आईपीओ में धूत ट्रांसमिशन सबसे बड़ा इश्यू होगा. कंपनी का आईपीओ 10 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त को बंद होगा. इसके लिए 829 से 871 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब 3,066.89 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इसके बाद मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का आईपीओ 11 अगस्त को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा. कंपनी इस मेनबोर्ड इश्यू से 1,553 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, जिसमें 1,428 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 125 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

किस दिन कौन सा IPO खुलेगा?

तारीखIPOसेगमेंट
10 अगस्तधूत ट्रांसमिशनमेनबोर्ड
10 अगस्तमोलबायो डायग्नोस्टिक्समेनबोर्ड
11 अगस्तमिल्की मिस्ट डेयरी फूडमेनबोर्ड
12 अगस्तशिपरॉकेटमेनबोर्ड
13 अगस्तशाम फोमSME
13 अगस्तफासिनेट टेक्सटाइल्सSME
14 अगस्तक्यू एंड टी फूड्सSME
14 अगस्तप्रमोदिनी मेडिकेयरSME

शिपरॉकेट और मोलबायो भी बाजार में

शिपरॉकेट का आईपीओ 12 अगस्त को खुलेगा और 14 अगस्त को बंद होगा. कंपनी ने इसके लिए 92 से 97 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इस इश्यू से 1,617.48 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है, जिसमें 885.50 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 731.98 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. वहीं, मोलबायो डायग्नोस्टिक्स का 939.70 करोड़ रुपये का आईपीओ 10 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 768 से 807 रुपये प्रति शेयर है और इसमें 200 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू तथा 739.70 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

SME सेगमेंट में भी कई IPO

अगले हफ्ते सिर्फ मेनबोर्ड कंपनियां ही नहीं, बल्कि एसएमई सेगमेंट में भी कई आईपीओ आने वाले हैं. शाम फोम और फासिनेट टेक्सटाइल्स के आईपीओ 13 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. इसके बाद क्यू एंड टी फूड्स और प्रमोदिनी मेडिकेयर के आईपीओ 14 अगस्त को बाजार में आएंगे. इस तरह मेनबोर्ड और एसएमई दोनों सेगमेंट को मिलाकर अगले हफ्ते आईपीओ बाजार में काफी गतिविधि देखने को मिलेगी. इस खबर में दी गई जानकारी सिर्फ शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है. किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले निवेश सलाहकार से सलाह लेने की बात कही गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply