Jammu Kashmir

93 दिन, ड्रोन-कैमरा से नजर… पहलगाम अटैक का सेना ने ‘ऑपरेशन महादेव’ से ऐसे लिया था आतंकियों से बदला

Satya Report: पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन महादेव आखिरकार सफल हो गया है. भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने 93 दिन तक चले ऑपरेशन में तीनों आतंकियों को मार गिराया. के बैसरन में हुए इस हमले में आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया था. इस घटना से पूरे देश में गुस्सा और दुख का माहौल था.

93 दिन, ड्रोन-कैमरा से नजर… पहलगाम अटैक का सेना ने ‘ऑपरेशन महादेव’ से ऐसे लिया था आतंकियों से बदला
93 दिन, ड्रोन-कैमरा से नजर… पहलगाम अटैक का सेना ने ‘ऑपरेशन महादेव’ से ऐसे लिया था आतंकियों से बदला

हमले के तुरंत बाद भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं. चश्मदीदों और तकनीकी जानकारी के आधार पर तीन आतंकियों की पहचान की गई, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे.

पहलगाम अटैक के बाद ऑपरेशन महादेव शुरू

इसके बाद ऑपरेशन महादेव शुरू किया गया. सबसे पहले आतंकियों के भागने के रास्तों को बंद किया गया और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

जांच में सामने आया कि आतंकी दक्षिण कश्मीर के पहाड़ी इलाकों से होते हुए दाचीगाम के घने जंगलों में छिपे हुए हैं. यह इलाका बेहद कठिन और घना है, जिससे ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण हो गया. .

खतरे को देखते हुए सेना ने ऑपरेशन का दायरा बढ़ाया और पैरास्पेशल फोर्सेस को भी शामिल किया. सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मिलकर लगातार ऑपरेशन चलाया.

सेना ने तीन आतंकियों का किया खात्मा

ड्रोन, कैमरा और अन्य आधुनिक तकनीक की मदद से आतंकियों पर नजर रखी गई और धीरे-धीरे उन्हें घेर लिया गया. 10 जुलाई 2025 को ऑपरेशन अपने निर्णायक चरण में पहुंचा. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों को एक सीमित दायरे में कैद कर दिया.

28 जुलाई 2025 को पैरास्पेशल फोर्सेस की टीम ने कठिन पहाड़ी रास्तों से करीब 10 घंटे पैदल चलकर आतंकियों तक पहुंच बनाई. इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को मार गिराया गया. ऑपरेशन महादेव भारतीय सेना के साहस और रणनीति का बड़ा उदाहरण है. यह ऑपरेशन दिखाता है कि देश के खिलाफ साजिश करने वालों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply