India

94 इमारतें ढहाईं, 114 को किया सील…मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली में MCD का बड़ा एक्शन

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में 21 लोगों की मौत की घटना के बाद यह कार्रवाई की गई है. एमसीडी ने एक बयान में कहा, “निगम ने दिल्ली के सभी क्षेत्रों में भवन उपनियमों का उल्लंघन करने वाली संपत्तियों को समन्वित ढंग से ध्वस्त और सील करने की सख्त कार्रवाई तेज कर दी है.” निगम ने कहा कि ये कार्रवाई दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देशों पर की गई.

94 इमारतें ढहाईं, 114 को किया सील…मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली में MCD का बड़ा एक्शन
94 इमारतें ढहाईं, 114 को किया सील…मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली में MCD का बड़ा एक्शन

दक्षिण क्षेत्र में नगर निकाय ने सैदउलअजैब, हौज रानी, खिड़की एक्सटेंशन, सावित्री नगर, खानपुर और गौतम नगर में तीन संपत्तियों को ढहाया और 18 संपत्तियों को सील किया गया है. नगर निकाय ने एक जून से अब तक इन इलाकों में संपत्तियों को ध्वस्त और सील करने की 41 कार्रवाइयां की हैं.

एक जून से अब तक 158 नोटिस

निगम ने बताया कि अनधिकृत निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान के तहत एक जून से अब तक शहरभर में 94 संपत्तियां ढहाई गई हैं और 114 अन्य संपत्तियों को सील किया गया है. ये कार्रवाई हौज रानी के फ्लोरिश स्टे बेडएंडब्रेकफास्ट में लगी भीषण आग के कुछ दिन बाद की जा रही है. इस घटना ने इलाके में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों और अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है. एमसीडी ने एक बयान में बताया कि उसने भवन उपनियमों का उल्लंघन करने या परिसरों का दुरुपयोग करने वाली संपत्तियों के खिलाफ एक जून से अब तक 158 नोटिस जारी किए हैं.

CMO ने क्या कहा?

CMO ने कहा कि दिल्ली सरकार सिर्फ सख्ती करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस समस्या के लंबे समय तक चलने वाले समाधानों पर भी तेजी से काम कर रही है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इमारतों, गेस्ट हाउस, नर्सिंग होम और ऐसी दूसरी जगहों के लिए थर्डपार्टी इंश्योरेंस सिस्टम बनाने की संभावना पर विचार करें, जहां लोगों का आनाजाना ज्यादा होता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply