
क्षेत्र के गांव की युवती ने निकाह करने के बाद घर में बंधक बनाकर पति की सहमति से देवर,बहनोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया
गांव की युवती ने निकाह के बाद घर में बंधक बनाकर पति की सहमति से देवर, बहनोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस जांच कर रही है।गांव की युवती ने एसएसपी से की शिकायत में कहा कि गांव के युवक ने एक महीने पूर्व घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। युवती ने शिकायत पुलिस से की। पंचायत ने युवती की मर्जी के बगैर आरोपी युवक से निकाह कर दिया। इसके बाद युवक उसे घर ले गया। आरोप है कि उसे घर में बंधक बना लिया। पति की सहमति से दोनों देवर और बहनोई रोज रात को संबंध बनाने लगे।
ईद से पहले युवती की बहनें मिलने पहुंचीं। पीड़िता ने पति, भाइयों, बहनोई की करतूत बहनों को बताईं। परिजनों को बताया तो सभी भौचक रह गए। परिजनों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना की। पुलिस ने गत 30 मई को युवती को घर से निकाल कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की।थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।



