Punjab

Mohali: ब्रेकअप के 6 महीने बाद बोला- फिर से करते हैं रिश्ते की शुरुआत, नहीं मानी एक्स-गर्लफ्रेंड तो चाकू गोदकर मार डाला, CCTV में कैद वारदात

Mohali Murder Case: पंजाब के मोहाली से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां फेज11 स्थित बेस्टेक मॉल के पास एक निजी दफ्तर में काम करने वाली 30 वर्षीय युवती की उसके पूर्व प्रेमी ने दफ्तर के अंदर ही चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसी चाकू से खुद पर भी ताबड़तोड़ वार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी की हालत नाजुक बनी हुई है.

Mohali: ब्रेकअप के 6 महीने बाद बोला- फिर से करते हैं रिश्ते की शुरुआत, नहीं मानी एक्स-गर्लफ्रेंड तो चाकू गोदकर मार डाला, CCTV में कैद वारदात
Mohali: ब्रेकअप के 6 महीने बाद बोला- फिर से करते हैं रिश्ते की शुरुआत, नहीं मानी एक्स-गर्लफ्रेंड तो चाकू गोदकर मार डाला, CCTV में कैद वारदात

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान पटियाला की रहने वाली डिंपल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान हरविंदर सिंह मान उर्फ हैरी के रूप में हुई है. ये दोनों पिछले करीब तीन साल से मोहाली के फेज11 में एक पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में सहकर्मी थे और साथ काम करते थे.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन करीब छह महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था. ब्रेकअप के बाद से ही हरविंदर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और डिंपल पर दोबारा रिश्ता बनाने का दबाव डाल रहा था, लेकिन डिंपल ने उससे पूरी तरह दूरी बना ली थी. इसी बात से बौखलाकर उसने हत्या की यह खौफनाक साजिश रची.

सहकर्मियों के सामने डिंपल पर किए ताबड़तोड़ वार

यह पूरी वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. गुरुवार शाम को डिंपल हमेशा की तरह अपनी डेस्क पर बैठकर काम कर रही थी. इसी दौरान हरविंदर वहाँ पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते गुस्से में पागल हरविंदर ने अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकाला और डिंपल पर हमला कर दिया.

▶ पंजाब के मोहाली में सनसनीखेज वारदात
▶ एकतरफा प्यार में युवती को चाकू मारा, मौत #Mohali #Punjab | @karunashankar pic.twitter.com/LTXxQKOyoO

— TV9 Bharatvarsh June 5, 2026

जान बचाने के लिए डिंपल दफ्तर में यहांवहां भागने लगी, लेकिन आरोपी ने उसे दौड़ादौड़ा कर चाकू से गोदा. दफ्तर के दूसरे कर्मचारियों ने जब बीचबचाव करने और हरविंदर को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन्हें भी चाकू दिखाकर दूर रहने की धमकी दी और डिंपल पर वार करता रहा.

खुद को भी किया लहूलुहान, फोर्टिस में भर्ती

डिंपल को लहूलुहान करने के बाद हरविंदर ने उसी चाकू से खुद पर भी कई वार कर डाले और आत्महत्या की कोशिश की. दफ्तर में मची अफरातफरी के बीच स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया. आरोपी हरविंदर की हालत अभी भी बेहद गंभीर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply