कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दो दिन बाद डीके शिवकुमार को झटका लगा है. शिवकुमार ने गुरुवार को विभागों का बंटवारा किया था और आज यानी शुक्रवार को मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इस्तीफा दे दिया. रेड्डी बेंगलुरु विकास मंत्रालय का पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज थे.

बेंगलुरु के कोरमंगला स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रामलिंगा रेड्डी ने अपने इस्तीफे के पीछे के असली कारणों का खुलासा किया. मुख्यमंत्री ने पहले उन्हें बेंगलुरु शहरी विकास मंत्रालय का पोर्टफोलियो देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. उन्होंने कहा कि लोगों को इस मामले की जानकारी होनी चाहिए.
यह खबर अभीअभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां .



