CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, प्राइवेट पार्ट… फिर लड़की ने कर दिए गाल लाल,

छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, प्राइवेट पार्ट… फिर लड़की ने कर दिए गाल लाल,

आजमगढ़ में छेड़खानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया है और छानबीन में जुट गई. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से छेड़खानी का एक मामला सामने आया है. आरोप है कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा को रास्ते में रोककर एक साइकिल सवार मनचले ने अश्लील हरकत की. इस दौरान छात्रा घबरा गई और शोर मचाते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाई. यही नहीं उसने साहस का परिचय देते हुए मनचले को कई थप्पड़ भी जड़ दिए.

छात्रा का शोर सुनकर मौके पर स्थानीय राहगीर पहुंचे, जहां छात्रा ने उस मनचले पर अकेला पाकर छेड़खानी करने और  प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप लगाया. इस दौरान रोते हुए गुस्से में छात्रा, मनचले को थप्पड़ मारती रही. हालांकि, राहगीरों ने उस मनचले को फटकार लगाकर मौके से भगा दिया, जबकि लड़की वहां पर रोती बिलखती रह गई.

वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया और छानबीन में जुट गई. इस मामले को लेकर सीओ लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें स्कूल जा रही छात्रा के साथ एक लड़के द्वारा छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार किया जा रहा है.

आरोपी की तलाश में दी जा रही दबिश

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है. संबंधित प्रकरण की जांच की गई तो पल्हना चौकी के अंतर्गत कोतवाली देवगांव का मामला निकल कर आया, जिसमें पीड़िता के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है. उन्होने कहा कि छेड़खानी करने वाले लड़के की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply