
राजस्थान के बहरोड़ इलाके से हाई-प्रोफाइल ड्रामा का मामला सामने आया है, जिसमें 60 वर्षीय सरपंच अपने ही गांव की 19 साल की युवती के साथ होटल में पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, रोडवाल गांव के इस सरपंच को स्थानीय एक होटल में युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मामले की जानकारी मिलने पर सरपंच की पत्नी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने होटल के अंदर ही युवती और सरपंच को पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पत्नी अपने पति और युवती पर गुस्सा होकर हमला कर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती उसी गांव की रहने वाली है और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात बताई जा रही है। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध होने की बात भी सामने आई है। जब पत्नी को इस संबंध की जानकारी मिली, तो वह सीधे होटल पहुंचीं और दोनों को रंगे हाथों पकड़कर हंगामा किया। इस दौरान युवती ने भी सरपंच की पत्नी पर हमला किया।



