CrimeIndiaTrending

चीयरलीडर ने बॉयफ्रेंड के साथ बनाए शारीरिक संबंध, फिर’छोटा भाई’ बना दरिंदा; पहले किया दुष्कर्म फिर…

चीयरलीडर ने बॉयफ्रेंड के साथ बनाए शारीरिक संबंध, फिर’छोटा भाई’ बना दरिंदा; पहले किया दुष्कर्म फिर…

टिमोथी हडसन ने अपनी सौतेली बहन की हत्या की थी, यह साबित करने के लिए अभियोजन पक्ष को अन्य सबूतों पर निर्भर रहना होगा. इन सबूतों में निगरानी फुटेज, फ़ोन की लोकेशन का डेटा और केबिन में कौन-कौन मौजूद था, इसकी समय-सीमा शामिल है.

 अमेरिका में चीयरलीडर  की हत्या में नया ट्विस्ट आ गया है. जांच की कड़ी में सामने आए नए सबूतों से खुलासा हुआ है कि 18 वर्षीय चीयरलीडर ने कार्निवल क्रूज़ शिप पर अपने सौतेले भाई द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या किए जाने से कुछ ही देर पहले एक दूसरे लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे. संघीय जांचकर्ताओं की मानें तो 18 वर्षीय चीयरलीडर के साथ एक क्रूज़ पर उसके सौतेले भाई ने दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी. वहीं, इससे ठीक पहले टीनएजर ने एक दूसरे किशोर के साथ शारीरिक संबंध बनाए. उसके DNA सबूत हासिल किए गए हैं और जांच की जा रही है. आरोप है कि उस यात्रा के दौरान चीयरलीडर ने इस दूसरे किशोर के साथ भी यौन संबंध बनाए थे. यह जानकारी हाल ही में सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों से सामने आई है. 

बहन के साथ दुष्कर्म करने के बाद छिपाया शव

बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी 16 वर्षीय टिमोथी हडसन है. उसने अपनी सौतेली बहन 18 वर्षीय अन्ना केपनर के साथ पहले तो दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी. यह घटना पिछले नवंबर में तब हुई थी जब कार्निवल जहाज़ मेक्सिको के कोज़ुमेल से मियामी की ओर लौट रहा था. सरकारी वकीलों की मानें तो जब चीयरलीडर का गला घोंटकर उसकी हत्या की गई, तब कमरे में केवल सौतेला भाई टिमोथी हडसन ही मौजूद था. हत्या के बाद चीयरलीडर के शव को उसी केबिन में बिस्तर के नीचे छिपा दिया गया था, जिसे वह अपने सौतेले भाई और अपने 14 वर्षीय सौतेले भाई के साथ साझा कर रही थी.

डीएनए जांच बना बड़ा सबूत

Fox News के मुताबिक, सरकारी वकीलों ने खुलासा किया कि चीयरलीडर अन्ना केपनर ने क्रूज़ यात्रा के दौरान एक किशोर के साथ भी यौन संबंध बनाए थे. अदालत के दस्तावेजों में इस किशोर को ‘नाबालिग गवाह दो’ (minor witness two) के रूप में रखा है.  सरकारी वकीलों ने यह खुलासा तब किया जब वो अन्ना केपनर के शव परीक्षण (autopsy) से एकत्र किए गए DNA सबूत पेश कर रहे थे.

इन सबूतों में दुष्कर्म की जांच किट से लिए गए योनि के स्वैब (नमूने) भी शामिल थे. इनमें से दो नमूनों में पुरुष DNA मिला. इनमें से एक में शुक्राणु (sperm) की मौजूदगी की पुष्टि हुई. इन निष्कर्षों के आधार पर FBI को टिमोथी हडसन के DNA की जांच के लिए और साथ ही उस दूसरे नाबालिग के DNA की जांच के लिए भी तलाशी वारंट प्राप्त करने की अनुमति मिल गई, जिस पर अन्ना केपनर के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप था. 

पुरुष DNA भी हडसन का होने से इन्कार नहीं

उधर, सरकारी वकीलों के अनुसार, जब DNA नमूनों की तुलना स्वैब से की गई तो यह निर्धारित हुआ कि DNA का स्रोत लगभग निश्चित रूप से हडसन ही था, न कि वह दूसरा नाबालिग. वहीं, FBI की प्रयोगशाला के परिणामों से पता चला कि जिस स्वैब में शुक्राणु पाए गए थे. उस पर मौजूद DNA हडसन का होने की संभावना 120 सेक्स्टिलियन (sextillion) गुना अधिक थी. इसी तरह  दूसरे स्वैब पर मौजूद पुरुष DNA भी हडसन का होने की संभावना 1.2 सेप्टिलियन (septillion) गुना अधिक थी.

सरकारी वकीलों का दावा, भाई ने ही की बहन की हत्या

सरकारी वकीलों ने कहा है कि जब अन्ना केपनर का गला घोंटकर उसकी हत्या की गई तब क्रूज़ के केबिन में उसके साथ सिर्फ़ हडसन ही मौजूद था. सरकारी वकीलों ने यह भी खुलासा किया कि केपनर ने कथित तौर पर क्रूज़ पर रहते हुए एक और नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, जिससे DNA सबूतों को लेकर कोर्ट में बहस छिड़ गई.  

वकील ने हत्या की थ्योरी से किया इन्कार

चीयरलीडर अन्ना केपनर की मौत से कुछ ही समय पहले सौतेले भाई टिमौथी हडसन ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, लेकिन बचाव पक्ष के अनुसार  इससे यह साबित नहीं होता कि उसने अपनी सौतेली बहन की हत्या की थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply