CrimeIndiaTrending

गर्लफ्रेंड को iPhone करना था गिफ्ट, नाबालिगों ने चुरा लिए लाखों के लग्जरी डिजाइनर नल

गर्लफ्रेंड को iPhone करना था गिफ्ट, नाबालिगों ने चुरा लिए लाखों के लग्जरी डिजाइनर नल

महाराष्ट्र के नागपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनी प्रेमिका को महंगा आईफोन गिफ्ट करने के लिए दो नाबालिगों ने गोदाम से लग्जरी डिजाइनर नल चोरी कर लिए. नागपुर शहर की कलमना पुलिस की जांच टीम ने 12 घंटे के भीतर इस चोरी का पर्दाफाश कर दिया है और चोरी गए माल में से 6.5 लाख रुपये की संपत्ति बरामद कर ली है.

छत की टिन उखाड़ गोदाम में हुए थे दाखिल

जानकारी के अनुसार, लकड़गंज निवासी राहुल जयचंद बत्रा का चिखली कलमना के दालमिल रोड पर ‘राहुल सिरामिक्स प्रा. लिमिटेड’ नाम से टाइल्स, सेनेटरी और सीपी फिटिंग का गोदाम है. 27 से 28 मई 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने गोदाम की छत के टिन उखाड़ी और अंदर दाखिल हो गए. चोरों ने वहां से कुल 11,39,710 रुपये के महंगे और लग्जरी सेनेटरी उत्पाद चोरी कर लिए. इस मामले में राहुल बत्रा की शिकायत पर कलमना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया. इस टीम ने तकनीकी और खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करते हुए जांच शुरू की. पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाके के करीब 20 से 35 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला. स्थानीय मुखबिरों से संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई गई. पुख्ता गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और संदिग्धों को हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य आरोपी के साथ दो नाबालिगों को हिरासत में लिया. जब इन नाबालिगों से कड़ी पूछताछ की गई, तो उन्होंने चोरी के पीछे की जो वजह बताई उसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. दोनों ने कबूल किया कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को एक महंगा आईफोन खरीदकर देना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी. इसी चाहत में उन्होंने इस गोदाम को निशाना बनाया.

उन्होंने बताया कि चोरी किए गए लग्जरी डिजाइनर नल उन्होंने एक फेरीवाले को महज 20 हजार रुपये में बेच दिए थे. पुलिस ने इस मामले में सामान खरीदने वाले 38 साल के मुख्य आरोपी इरफान अली उर्फ इम्मु रमजान अली को गिरफ्तार किया है, जबकि दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply