CricketIndiaTrending

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले ऐसी है WTC 2025-27 की अंकतालिका, टीम इंडिया टॉप-5 में भी नहीं

अपना अगला टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने जा रहा है जिसकी शुरुआत 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में होगी। हालांकि ये टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 202527 का हिस्सा नहीं है, लेकिन इसे इंटरनेशनल रिकॉर्ड में जोड़ा जाएगा। वैसे भारतअफगानिस्तान के बीच होने वाले टेस्ट मैच से पहले अगर बात वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 202527 की अंकतालिका की बात की जाए तो टीम इंडिया का इसमें बुरा हाल है और वो टॉप5 से भी बाहर है।

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले ऐसी है WTC 2025-27 की अंकतालिका, टीम इंडिया टॉप-5 में भी नहीं
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले ऐसी है WTC 2025-27 की अंकतालिका, टीम इंडिया टॉप-5 में भी नहीं

अंकतालिका में छठे नंबर पर है भारतीय टीम

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 202527 की अंकतालिका में इस वक्त छठे स्थान पर है। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से पहले अब तक कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसे 4 में जीत मिली है जबकि 4 मैचों में ही इस टीम को हार मिली है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत की जीत का प्रतिशत अभी 48.15 का है। भारत को अगर इस टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचना है तो उसे अपने प्रदर्शन में काफी ज्यादा सुधार की जरूरत होगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 202527 की अंकतालिका में अभी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर है जिन्होंने 8 में से 7 मैच जीते हैं और उसे एक मैच में हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया की जीत का प्रतिशत अभी 87.50 है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है जिसका जीत प्रतिशत 77.78 है तो वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद साउथ अफ्रीका की जीत फीसदी 75.00 है। अंकतालिका में चौथे नंबर पर श्रीलंका है जिसका जीत प्रतिशत 66.67 है तो वहीं 5वें नंबर पर बांग्लादेश की टीम है जिसका जीत प्रतिशत 58.33 है।

Opinion: श्रेयस अय्यर कप्तानी के मजबूत दावेदार, एक साल में 2 बार बनाया अपनी टीमों को चैंपियन, IPL में भी रचा इतिहास

श्रेयस अय्यर ने घरेलू स्तर पर या फिर आईपीएल में भी बतौर कप्तान खुद को साबित किया है और अब वो भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनने की दहलीज पर खड़े हैं। श्रेयस ने मुंबई और केकेआर जैसी टीमों को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने का गौरव हासिल किया है। श्रेयस की खासियत ये है कि उन्होंने अपनी कप्तानी का असर अपनी बैटिंग पर नहीं पड़ने दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply