Madhya Pradesh

कपड़ा धोने के दौरान जींस का कलर हुआ खराब, इंदौर में युवक ने कर लिया सुसाइड

Indore Suicide Case: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. शहर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

कपड़ा धोने के दौरान जींस का कलर हुआ खराब, इंदौर में युवक ने कर लिया सुसाइड
कपड़ा धोने के दौरान जींस का कलर हुआ खराब, इंदौर में युवक ने कर लिया सुसाइड

मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले घर में एक मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था. परिजनों के मुताबिक गौरव अपनी एक जींस को लेकर काफी इमोशनल था. उसकी मां ने जींस को धोने के लिए वॉशिंग मशीन में डाला था. उसी दौरान घर के अन्य कपड़े भी मशीन में धोए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि दूसरे कपड़ों का रंग जींस पर चढ़ गया, जिससे उसका रंग खराब हो गया.

जींस का रंग खराब हो गया था

जींस का रंग खराब होने की जानकारी मिलने पर गौरव काफी नाराज हो गया. परिजनों का कहना है कि उसने इस बात को लेकर अपनी मां से नाराजगी जाहिर की. गुस्से में उसने अपनी जींस को फाड़ दिया. इतना ही नहीं, उसने अपने पास मौजूद मोबाइल फोन भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया. इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया.

कुछ समय बाद गौरव वापस घर लौटा, लेकिन किसी से ज्यादा बातचीत नहीं की. घर आने के बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया. परिजनों को लगा कि वह कुछ देर बाद सामान्य हो जाएगा, इसलिए किसी ने उसे परेशान नहीं किया. हालांकि काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के सदस्यों को चिंता हुई.

जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. गौरव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

क्या बोले अधिकारी?

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस परिजनों और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply