DharamIndiaTrending

Home Vastu Tips : घर के ये 5 वास्तु दोष रोक देंगे आमदनी, हेल्थ के लिए भी खतरा

5 Vastu Defects In Home: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व दिया जाता हैं। कहा जाता है कि, घर निर्माण से लेकर उसकी व्यवस्था वास्तु नियमों के अनुसार हो, तो घर परिवार में सुखसमृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं।

Home Vastu Tips : घर के ये 5 वास्तु दोष रोक देंगे आमदनी, हेल्थ के लिए भी खतरा
Home Vastu Tips : घर के ये 5 वास्तु दोष रोक देंगे आमदनी, हेल्थ के लिए भी खतरा

वही, वास्तु नियमों को अगर अनदेखा करने पर जीवन में परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में यहां हम आपको घर से जुड़ी 5 ऐसी आम वास्तु गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें समय रहते सुधार लेना बेहतर हो सकता हैं।

घर में हैं ये 5 वास्तु दोष तो रुक सकती है आपकी तरक्की

  • मुख्य दरवाजे पर जूतेचप्पल होना

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा का प्रवेश द्वार कहा जाता हैं। मान्यता है कि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर घर में प्रवेश करते हैं। अगर मुख्य दरवाजे के पास जूतेचप्पल या बेकार सामान का ढेर लगा रहता है, तो ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता हैं। इसलिए इस जगह को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए।

  • आईने की गलत दिशा होना

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, घर में वास्तु दोष की मुख्य वजह घर में लगे गलत दिशा में आईना को बताया गया हैं। वास्तु के अनुसार, बेडरूम में या दक्षिणपूर्व दिशा में आईना लगाना सही नहीं माना जाता। इससे मानसिक तनाव और आर्थिक असंतुलन की स्थिति बन सकती हैं।

  • नल का टपकना

घर में वास्तु दोष की मुख्य वजह नल का टपकना को भी माना गया हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर मेंपाइप का लीक होना या दीवारों में नमी रहना शुभ नहीं माना जाता । इसे धन के लगातार खर्च होने का संकेत माना जाता है इसलिए अगर घर में कहीं भी पानी का रिसाव हो रहा है तो उसे जल्द से जल्द ठीक कराना चाहिए।

  • घर में टूटीफूटी चीजें रखना

वास्तु दोष की मुख्य वजह नल का टपकना के अलावा घर में टूटे फर्नीचर, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान या टूटे सजावटी आइटम रखना भी वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता हैं। ऐसी चीजें नकारात्मकता और रुकावट का प्रतीक मानी जाती हैं। इसलिए बेहतर है कि इन्हें घर से हटा दें।

  • रसोईघर या शौचालय की गलत दिशा

वास्तु शास्त्र में उत्तरपूर्व दिशा को बहुत पवित्र माना गया है अगर इस दिशा में रसोईघर या शौचालय हो, तो यह ऊर्जा के संतुलन को प्रभावित कर सकता है। इससे अनावश्यक खर्च बढ़ने या आर्थिक परेशानियां आने की संभावना मानी जाती है।

अन्य उपाय भी आजमा सकते हैं

घर की दूर करने के लिए घर में सेंधा नमक का उपाय भी आजमा सकते है। वास्तु के अनुसार, घर में सेंधा नमक या समुद्री नमक का कटोरा रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम करने में मदद मिलती है। उत्तर दिशा में मनी प्लांट या छोटा फव्वारा रखना भी शुभ माना जाता है।

इसके अलावा घर में समयसमय पर कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।अगर घर साफसुथरा, व्यवस्थित और संतुलित ऊर्जा वाला हो, तो माना जाता है कि इससे जीवन में शांति, खुशहाली और आर्थिक स्थिरता आने में मदद मिल सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply