CricketIndiaTrending

लॉर्ड्स में डेब्यू टेस्ट पर 50+ की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के 21वें बल्लेबाज बने एमिलियो गे, 4 लगा चुके हैं शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यूटेंट एमिलियो गे ने अर्धशतक लगाकर पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। गे ने 95 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में तीन पारियों में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। गे ‘क्रिकेट के मक्का’ में डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले इंग्लैंड के 21 वें बल्लेबाज बने।

लॉर्ड्स में डेब्यू टेस्ट पर 50+ की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के 21वें बल्लेबाज बने एमिलियो गे, 4 लगा चुके हैं शतक
लॉर्ड्स में डेब्यू टेस्ट पर 50+ की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के 21वें बल्लेबाज बने एमिलियो गे, 4 लगा चुके हैं शतक

गे 2004 में एंड्रयू स्ट्रॉस के बाद लॉर्ड्स में 50 से ज्यादा का स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज बने। इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने लॉर्ड्स में डेब्यू करते हुए शतक लगाए हैं। इनमें स्ट्रॉस, मैट प्रायर, केविन पीटरसन और जॉन हैंपशायर शामिल हैं। स्ट्रॉस ने सबसे ज्यादा 195 रन बनाए हैं। सबसे बड़ी पारी प्रायर के नाम है। उन्होंने 2007 में 126 रनों की पारी खेली थी।

लॉर्ड्स में डेब्यू — इंग्लैंड के बल्लेबाज

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

टेस्ट डेब्यू पर 50+ रन बनाने वाले
इंग्लैंड के बल्लेबाज

रनों के घटते क्रम में  ·  कुल 21 बल्लेबाज  ·  4 शतक

#बल्लेबाजवर्षरनसर्वोच्चऔसतउपलब्धि
1एजे स्ट्रॉस200419511297.5शतक
2एमजे प्रायर2007126126*शतक
3केपी पीटरसन200512164*121शतक
4जेएच हैम्पशायर1969107107107शतक
5आरसी रसेल1988949494अर्धशतक
6एफएस जैक्सन1893919191अर्धशतक
7एमडी मोक्सन1986747474अर्धशतक
8जेजे रॉय2019727272अर्धशतक
9जेएल स्मिथ2024707070अर्धशतक
10ए मैकग्राथ2003696969अर्धशतक
11एच गिम्बलेट19366767*अर्धशतक
12केजे बार्नेट1988666666अर्धशतक
13जेएच किंग1909606060अर्धशतक
14आरए हटन19715858*अर्धशतक
15जीओबी एलन1930575757अर्धशतक
16डीएम बेस2018575757अर्धशतक
17ईएन गे2026575757अर्धशतक
18बीसी ब्रॉड1984555555अर्धशतक
19जीएल जेसप1899515151अर्धशतक
20सीएफ वॉल्टर्स1933515151अर्धशतक
21डीएस स्टील1975505050अर्धशतक

इंग्लैंडन्यूजीलैंड पहला टेस्ट

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 39.4 ओवर में 140 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 29.5 ओवर में 113 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 46.2 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। 211 रनों की बढ़त हासिल की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply