CricketIndiaTrending

लॉर्ड्स में डेब्यू टेस्ट पर 50+ की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के 21वें बल्लेबाज बने एमिलियो गे, 4 लगा चुके हैं शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यूटेंट एमिलियो गे ने अर्धशतक लगाकर पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। गे ने 95 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में तीन पारियों में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। गे ‘क्रिकेट के मक्का’ में डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले इंग्लैंड के 21 वें बल्लेबाज बने।

लॉर्ड्स में डेब्यू टेस्ट पर 50+ की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के 21वें बल्लेबाज बने एमिलियो गे, 4 लगा चुके हैं शतक
लॉर्ड्स में डेब्यू टेस्ट पर 50+ की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के 21वें बल्लेबाज बने एमिलियो गे, 4 लगा चुके हैं शतक

गे 2004 में एंड्रयू स्ट्रॉस के बाद लॉर्ड्स में 50 से ज्यादा का स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज बने। इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने लॉर्ड्स में डेब्यू करते हुए शतक लगाए हैं। इनमें स्ट्रॉस, मैट प्रायर, केविन पीटरसन और जॉन हैंपशायर शामिल हैं। स्ट्रॉस ने सबसे ज्यादा 195 रन बनाए हैं। सबसे बड़ी पारी प्रायर के नाम है। उन्होंने 2007 में 126 रनों की पारी खेली थी।

लॉर्ड्स में डेब्यू — इंग्लैंड के बल्लेबाज

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

टेस्ट डेब्यू पर 50+ रन बनाने वाले
इंग्लैंड के बल्लेबाज

रनों के घटते क्रम में  ·  कुल 21 बल्लेबाज  ·  4 शतक

# बल्लेबाज वर्ष रन सर्वोच्च औसत उपलब्धि
1 एजे स्ट्रॉस 2004 195 112 97.5 शतक
2 एमजे प्रायर 2007 126 126* शतक
3 केपी पीटरसन 2005 121 64* 121 शतक
4 जेएच हैम्पशायर 1969 107 107 107 शतक
5 आरसी रसेल 1988 94 94 94 अर्धशतक
6 एफएस जैक्सन 1893 91 91 91 अर्धशतक
7 एमडी मोक्सन 1986 74 74 74 अर्धशतक
8 जेजे रॉय 2019 72 72 72 अर्धशतक
9 जेएल स्मिथ 2024 70 70 70 अर्धशतक
10 ए मैकग्राथ 2003 69 69 69 अर्धशतक
11 एच गिम्बलेट 1936 67 67* अर्धशतक
12 केजे बार्नेट 1988 66 66 66 अर्धशतक
13 जेएच किंग 1909 60 60 60 अर्धशतक
14 आरए हटन 1971 58 58* अर्धशतक
15 जीओबी एलन 1930 57 57 57 अर्धशतक
16 डीएम बेस 2018 57 57 57 अर्धशतक
17 ईएन गे 2026 57 57 57 अर्धशतक
18 बीसी ब्रॉड 1984 55 55 55 अर्धशतक
19 जीएल जेसप 1899 51 51 51 अर्धशतक
20 सीएफ वॉल्टर्स 1933 51 51 51 अर्धशतक
21 डीएस स्टील 1975 50 50 50 अर्धशतक

इंग्लैंडन्यूजीलैंड पहला टेस्ट

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 39.4 ओवर में 140 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 29.5 ओवर में 113 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 46.2 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। 211 रनों की बढ़त हासिल की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply