CrimeIndiaTrending

पहले हाथ जोड़कर मंदिर में शोएब जावेद ने की पूजा, फिर देवी की मूर्ति से उड़ा ले गया सोने का मंगलसूत्र

पहले हाथ जोड़कर मंदिर में शोएब जावेद ने की पूजा, फिर देवी की मूर्ति से उड़ा ले गया सोने का मंगलसूत्र

 महाराष्ट्र के नागपुर से काफी हैरतअंगैज मामला सामने आया है. दरअसल धनतोली इलाके में भगवती मंदिर में देवी की मूर्ति से मंगलसूत्र चोरी हुई है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी पहले भक्त बनकर मंदिर में घुसा.

इसके बाद आरोपी ने पूजा-अर्चना की और फिर मूर्ति के गले से सोने का मंगलसूत्र निकालकर भाग गया. यह पूरी घटना मंदिर के CCTV कैमरों में कैद हो गई.

आरोपी ने कैसे घटना को दिया अंजाम?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 1 जून को हुई. आरोपी भक्त के भेष में मंदिर में दाखिल हुआ और कुछ देर तक हाथ जोड़कर मूर्ति के सामने खड़ा रहा. फिर उसने कथित तौर पर मूर्ति के गले से सोने का मंगलसूत्र निकाला और मौके से भाग गया.

CCTV फुटेज की जांच की गई

मूर्ति से मंगलसूत्र गायब होने का पता चलने पर मंदिर प्रबंधन ने CCTV फुटेज की जांच की. फुटेज के आधार पर धनतोली पुलिस ने जांच शुरू की और मुख्य आरोपी, 24 वर्षीय इरफान हामिद शेख और उसके कथित साथी, 22 वर्षीय शोएब जावेद शेख को हिरासत में ले लिया.

मामला सुलझा लिया गया

पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर मामले को जल्द ही सुलझा लिया गया. चोरी हुए सोने के मंगलसूत्र की कीमत का अभी आकलन किया जा रहा है. साथ ही, अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या ये दोनों आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं. इस घटना से भक्तों और मंदिर प्रबंधन में चिंता पैदा हो गई है, जिससे धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग उठ रही है. मामले की आगे की जांच जारी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply