HealthIndiaTrending

बढ़ाना चाहते हैं बच्चों की हाइट, तो आज ही खिलाना शुरू कर दें ये चीजें

हर माता पिता की ख्वाहिश होती है कि उसके बच्चों की हाइट अच्छी हो। लेकिन बच्चों में अच्छी ग्रोथ के लिए जीन्स के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खानपान भी मायने रखता है। बेहतर हाइट उनके आत्विश्वास के लिए बेहद जरूरी है। वैसे तो बच्चों की हाइट काफी हद तक उनके मातापिता के जीन्स पर निर्भर करती है, लेकिन सही पोषण, संतुलित आहार और फिजिकल एक्टिविटी भी इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर बच्चों को सही पोषण मिले तो उनका शारीरिक विकास बेहतर होता है। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे डाइट में शामिल कर आप अपने बच्चों की हाइट बढ़ा सकते हैं। 

बढ़ाना चाहते हैं बच्चों की हाइट, तो आज ही खिलाना शुरू कर दें ये चीजें
बढ़ाना चाहते हैं बच्चों की हाइट, तो आज ही खिलाना शुरू कर दें ये चीजें

1. डेयरी प्रोडक्ट
हड्डियों के विकास औज मजबूती के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। डेयरी प्रोडक्ट्स में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है। दूध को एक कंप्लीट फूड माना गया है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिनडी होता है। बच्चों को रोजाना कम से कम दो गिलास दूध जरूर देना चाहिए। इससे उनकी ग्रोथ अच्छी होगी और हड्डियों में मजबूती भी आएगी। इसके अलावा बच्चों को पनीर और दही भी जरूर दें। 

2. अंडे और चिकन
मसल्स की ग्रोथ के लिए शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है। अंडों में प्रोटीन, रिबोफ्लेविन और बायोटिन होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद है। वहीं, चिकन प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स माना गया है जो बच्चों की मांसपेशियों और हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

3. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, ब्रोकली, मेथी और बंदगोभी जैसी हरी सब्जियों में विटामिनके, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाते हैं और टिश्यूज को स्वस्थ रखते हैं।

4. सोयाबीन
अगर आपका बच्चा शाकाहारी है, तो सोयाबीन प्रोटीन का सबसे बड़ा और बेहतरीन स्रोत है। सोयाबीन और सोया चंक्स हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं और शरीर के ओवरऑल ग्रोथ के लिए जरूरी है। 

5. नट्स 
बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और अलसी के बीजों में ओमेगा3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होता है। ये बच्चों के मानसिक विकास के साथसाथ उनके शारीरिक विकास और लंबाई को बढ़ाने में भी मददगार साबित होते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सत्य रिपोर्ट किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता ह

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply