CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

सहेलियों ने करवाया छात्रा का दुष्कर्म… पड़ोसी युवक करता रहा दरिंदगी दोस्त बनाते रहे वीडियो, फिर कर दिया वायरल, FIR दर्ज

सहेलियों ने करवाया छात्रा का दुष्कर्म… पड़ोसी युवक करता रहा दरिंदगी दोस्त बनाते रहे वीडियो, फिर कर दिया वायरल, FIR दर्ज

मुरादाबाद। थाना भगतपुर के क्षेत्र गांव बुढ़ानपुर अलीगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें किशोरी की सहेलियों की मदद से पड़ोस के ही युवक 20 वर्षीय अंशु ने 16 वर्षीय छात्रा को बहाने से अपने घर में बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं, इसी जगह पर छुपे आरोपी युवक के दोस्त पंकज, दो लड़कियों ज्योति और चंचल ने इस दुष्कर्म की मोबाइल फोन से वीडियो और फोटो बना ली।

घटना को अंजाम देने के बाद इन चारों आरोपियों द्वारा पीड़ित लड़की को बदनाम करने के उद्देश्य से बनाई गई वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वायरल कर डाला। वीडियो और फोटो देखने के बाद, जब गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं, तब पीड़ित लड़की की मां थाना प्रभारी निरीक्षक भगतपुर राजीव कुमार शर्मा के पास पहुंची और वीडियो और फोटो दिखाते हुए तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की।

थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी आला अधिकारियों को देते हुए, तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट, दुष्कर्म व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित परिवार को यकीन दिलाया है कि जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि बनाई गई वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं।

सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि लड़कियों, महिलाओं व बच्चों के साथ हुई किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इन आरोपियों के खिलाफ सभी साक्ष्य एकत्र कर कोर्ट में पेश किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार उनके ठिकानों पर दविस दी जा रही हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply