IndiaTrending

रोजाना 40 सेकंड तक जीभ बाहर निकालने से क्या होता है? चौंकाने वाले हैं फायदे

क्या सिर्फ 40 सेकंड तक जीभ बाहर निकालकर रखने से स्वास्थ्य को फायदा मिल सकता है? सुनने में यह भले ही अजीब लगे, लेकिन ओरल हेल्थ और मांसपेशियों से जुड़ी कुछ रिसर्च बताती हैं कि जीभ की एक्सरसाइज मुंह, गले और चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है. यही वजह है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर भी यह आसान प्रैक्टिस चर्चा का विषय बनी हुई है.

रोजाना 40 सेकंड तक जीभ बाहर निकालने से क्या होता है? चौंकाने वाले हैं फायदे
रोजाना 40 सेकंड तक जीभ बाहर निकालने से क्या होता है? चौंकाने वाले हैं फायदे

जीभ को बाहर निकालकर कुछ सेकंड तक रखने या उससे जुड़े व्यायाम करने से जीभ और ओरोफेशियल मांसपेशियों की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है. कुछ अध्ययनों में ऐसे व्यायामों को निगलने की क्षमता, मुंह की मांसपेशियों के नियंत्रण और कुछ मामलों में खर्राटों या स्लीप एपनिया से जुड़े लक्षणों में सुधार देखने को भी मिल सकता है. चलिए जानते हैं रोजाना 40 सेकेंड जीभ बाहर निकलाने से क्याक्या होता है.

40 सेकेंड जीभ बाहर निकालने के फायदे

जीभ बाहर निकालने वाली एक्सरसाइज को टंग एक्सरसाइज या फिर ओरोफैरिंजियल एक्सरसाइज कहा जाता है. कई में पाया गया है कि रोजाना ऐसा करने से जीभ की मांसपेशियां मजबूत करने से लेकर कई और फायदे मिलते हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.

जीभ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं

एक रैंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल में पाया गया कि नियमित टंगस्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज से जीभ की ताकत और निगलने की क्षमता में भी सुधार होता है और निगलने के प्रोसेस को बेहतर बनाने में मदद मिलती है.

खर्राटे और स्लीप एपनिया में हेल्पफुल

2024 में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि रोजाना लगभग 10 मिनट के ओरोफैरिंजियल एक्सरसाइज करने से स्लीप एपनिया इंडेक्स में सुधार देखा गय. साथ ही खर्राटे से राहत पाने में भी मदद मिलती है.

मुंह और गले की मांसपेशियों मजबूत करे

रोजाना टंग एक्सरसाइज करने से जीभ के मोटर कंट्रोल और न्यूरोमस्कुलर एक्टिविटी में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलते हैं. शोधकर्ताओं ने इसे ओरोफेशियल Strength Training के लिए उपयोगी बताया.

टंग प्रेशर बढ़ सकती है

8 हफ्ते तक रोजाना जीभ की एक्सरसाइज से जीभ मजबूत होती है. विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत जीभ गले और मुंह की मांसपेशियों को सपोर्ट करती है, जिससे कुछ लोगों को सांस लेने और निगलने में फायदा मिल सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply