CricketIndiaTrending

हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट, विराट कोहली और रोहित शर्मा का क्या हुआ? इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका!

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 लगातार 2 महीने तक चला, जिसे अंत में विराट कोहली की आरसीबी ने अपने नाम किया. आईपीएल 2026 के दौरान पहले रोहित शर्मा चोट की वजह से शुरुआती कई मैचों से बाहर रहे, वहीं इसके बाद हार्दिक पंड्या भी चोट की वजह से कुछ मैचों से बाहर रहे. आईपीएल 2026 फाइनल में विराट कोहली भी चोटिल हो गए.

हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट, विराट कोहली और रोहित शर्मा का क्या हुआ? इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका!
हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट, विराट कोहली और रोहित शर्मा का क्या हुआ? इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका!

अब भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है और उसके पहले इन तीनों ही खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस टेस्ट पास करना है. इस टेस्ट के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा एनसीए नही पहुंचे, लेकिन हार्दिक पंड्या ने ये फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है.

Hardik Pandya ने पास किया अपना फिटनेस टेस्ट, विराटरोहित पर सस्पेंस

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज दोपहर तक होने की संभावना है. इससे ठीक पहले दैनिक जागरण में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पंड्या ने अपनी फिटनेस साबित कर दी है. उनकी फिटनेस रिपोर्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने बीसीसीआई को सौंप दी है.

वहीं, रोहित शर्मा को अभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. ऐसे में जब वनडे टीम इंडिया का ऐलान होगा, तब उन्हें फिटनेस साबित करने की शर्त पर टीम में शामिल किया जा सकता है. वहीं विराट कोहली का लगभग इस सीरीज से बाहर होना तय है.

Hardik Pandya को थी ये समस्या

हार्दिक पंड्या की बात करें तो लोअर बैक स्पाज्म की समस्या के कारण वह आईपीएल 2026 के दौरान कुछ मैचों से बाहर रहे थे. हालांकि अब टीम इंडिया का ये आलराउंडर खिलाड़ी फिट हो गया है. हार्दिक पंड्या, अब भारत के लिए वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं. वहीं टी20 सीरीज में वो कम ही नजर आएंगे.

हार्दिक पंड्या का अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना तय है. वहीं विराट कोहली का बाहर रहना भी तय है, जबकि रोहित शर्मा को फिटनेस के आधार पर मौका दिया जा सकता है, अगर वो 13 जून से पहले अपनी फिटनेस पास कर पाते हैं, तो ही उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया जाएगा, नही तो वो भी इस सीरीज से बाहर रह सकते हैं.

भारतअफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैच  तारीख स्थान समय
पहला वनडे 13 जून, शनिवार धर्मशाला दोपहर 01:30 बजे
दूसरा वनडे 17 जून, बुधवार लखनऊ दोपहर 01:30 बजे
तीसरा वनडे 20 जून, शनिवार चेन्नई दोपहर 01:30 बजे

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply