Indian Cricket Team Squad for ENG and IRE Tour: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार 6 जून को इंग्लैंडआयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस दौरान 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को स्क्वॉड में जगह दी गई है। जिसका मतलब हुआ कि इस होनहार खिलाड़ी का टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल टी20 मुकाबलों में अपना जौहर दिखाते हुए नजर आएगा।

इसके अलावा इस दौरे के लिए बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री और श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी को लेकर मांग उठ रही है। फिलहाल BCCI ने फैंस की इन मांगों को पूरा कर दिया है।
टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्कॉड
वैभव सूर्यवंसी, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा , नितीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन , अक्षर पटेल, ईशान किशन , शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।
टीम इंडिया का आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर , वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन , ईशान किशन , शिवम दुबे, तिलक वर्मा , अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नाई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
Presenting #TeamIndia‘s T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 🇮🇳#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf
— BCCI June 6, 2026
एशियन गेम्स के लिए भी हुआ टीम का ऐलान
इसके अलावा बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। यहां कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें जो सबसे बड़ी बात हैं वो जसप्रीत बुमराह को लेकर है। दरअसल, उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है। आइए टीम इंडिया के पूरे स्क्वॉड पर नजर डालते हैं।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर , वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन , ईशान किशन , शिवम दुबे, तिलक वर्मा , नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
Here’s a look at #TeamIndia‘s squad for the Asian Games 2026 in Japan this September 👏#AsianGames pic.twitter.com/euMfmhWEcN
— BCCI June 6, 2026



