IndiaTrendingUttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मां को चाकू मारने के बाद 5वीं मंजिल से कूद गया युवक, गिरने से मौत

नोएडाः ग्रेटर नोए़डा वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में शुक्रवार रात को एक दर्दनाक घटना सामने आई। मां के साथ कहासुनी के बाद एक युवक ने पहले अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया और फिर पांचवीं मंजिल से नीचे कूद गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार और सोसाइटी के लोगों में शोक का माहौल है। बिसरख कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मां को चाकू मारने के बाद 5वीं मंजिल से कूद गया युवक, गिरने से मौत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मां को चाकू मारने के बाद 5वीं मंजिल से कूद गया युवक, गिरने से मौत

पुलिस के अनुसार, सागर यादव पुत्र अनिल यादव मूलरूप से गांव पतवाड़ी का निवासी था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर1 में फ्लैट नंबर 1804 में रहता था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान सागर ने अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उन्हें मामूली चोट आई।

मानसिक रूप से अस्वस्थ था युवक

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सागर मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था। घटना के दौरान वह अपने फ्लैट से निकलकर नीचे आया और पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां का भी प्राथमिक उपचार कराया गया है। 

मां से हुई थी कहासुनी

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था। घटना वाली रात उसकी मां से घरेलू विवाद के कारण कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने अपनी मां को घर में सब्जी बनाने के लिए रखे चाकू से वार कर दिया।  सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद के बाद उठाए गए आत्मघाती कदम का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट राहुल ठाकुर, नोएडा

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply