IndiaTrending

दीमक खोखला कर रही फर्नीचर-दरवाजे…ये घरेलू तरीके दिलाएंगे इससे छुटकारा

मानसून के मौसम में नमी बढ़ जाती है और इस वजह से कई तरह की कीड़ेमकोड़े भी पनपने लगते हैं. ये टेम्परेचर दीमक के पनपने के लिए भी परफेक्ट रहता है और सीलन की वजह से घर के फर्नीचर, लकड़ी के दरवाजे, खिड़कियों यहां तक कि दीवारों पर भी दीमक लग सकती है. लकड़ी में अगर दीमक लग जाए तो कुछ ही दिनों में ये उसे पूरा खराब कर देती है. इसके लिए लोग एंटीटर्माइट सर्विस यूज करते हैं या महंगी केमिकल वाली दवाएं लाते हैं, जिससे सेहत को नुकसान भी हो सकता है. इस आर्टिकल में जानेंगे पांच जो दीमक को हटाने में कारगर है.

दीमक खोखला कर रही फर्नीचर-दरवाजे…ये घरेलू तरीके दिलाएंगे इससे छुटकारा
दीमक खोखला कर रही फर्नीचर-दरवाजे…ये घरेलू तरीके दिलाएंगे इससे छुटकारा

बढ़ती नमी के अलावा सही रखरखाव न होने की वजह से दीमक तेजी से पनपती है. जरूरी है कि इससे बचाव के लिए आप नियमित रूप से साफसफाई करते रहें और नमीसीलन को हटाने के तरीके अपनाएं. फिलहाल अगर फिर भी आपके घर में कहीं दीमक लग गई है तो जान लें इससे छुटकारा पाने के तरीके.

सबसे पहला काम करें ये

दीमक नमी की वजह से तेजी से पनपती है, इसलिए पहला काम करें कि लकड़ी के सारे फर्नीचर को आप किसी खुली जगह पर रखकर कम से कम 34 दिन की अच्छी धूप दिखाएं. इससे बाकी के बैक्टीरिया, फफूंदी, कीड़े भी खत्म हो जाते हैं. हालांकि इसे सीधी धूप में रखने की बजाय आप हल्के कपड़े से इसे ढक दें, नहीं तो पॉलिश खराब हो सकती है.

लेमन और सिरका

नींबू और विनेगर घर में आसानी से मिल जाने वाले इनग्रेडिएंट हैं और बाजार में भी ये महंगे नहीं मिलते हैं. नींबू के रस में सिरका मिलाकर घोल तैयार करें और इसे फर्नीचर में लगी दीमक वाली जगहों पर डालें. इस तरीके को रोजाना या 1 दिन छोड़कर रिपीट करना है. इससे कुछ ही दिनों में दीमक धीरेधीरे खत्म हो जाती है. दरअसल दोनों ही चीजें एसिडिक हैं.

Getty Images

नीम का तेल करें यूज

दीमक से छुटकारा पाने वाले नेचुरल इनग्रेडिएंट में नीम का तेल बेहतरीन ऑप्शन है, क्योंकि ये एक नेचुरल कीटनाशक है. आप इस तेल में थोड़ा सा टी ट्री ऑयल भी मिला सकते हैं. दोनों का मिश्रण आप स्प्रे बोतल में भरकर दीमक वाली जगह पर डालें.

बोरिक आएगा काम

मार्केट में बोरिक एसिड आसानी से मिल जाता है. इसे पानी में घोलकर उन जगहों पर डालें जहां दीमक ने अपनी कॉलोनी बसाई हुई है. ये धीरेधीरे दीमक की पूरी कॉलोनी को खत्म कर देता है. बस आपको रोजाना इस घोल को उन जगहों पर डालना है.

दवा डालने के तरीके

आप कोई भी दवा या देसी घोल दीमक को खत्म करने के लिए यूज कर रहे हैं तो इसे सही तरह से डालना जरूरी होती है. इसके लिए आप सिरिंज ले सकते हैं. इसमें घोल भरकर आप छुपे हुए दीमकों तक पर आसानी से डाल दें. इसके अलावा स्प्रे बोतल का यूज करना सही रहता है ताकि दवा फर्नीचर के अंदरूनी कोनों तक पहुंच जाए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply