CrimeIndiaTrending

अभी तो हाथों से मेहंदी भी नहीं छूटी थी, शादी के 13 ही दिन बाद दुल्हन का ससुराल में फंदे से लटका मिला शव

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के महज 13 दिन बाद ही एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है.

अभी तो हाथों से मेहंदी भी नहीं छूटी थी, शादी के 13 ही दिन बाद दुल्हन का ससुराल में फंदे से लटका मिला शव
अभी तो हाथों से मेहंदी भी नहीं छूटी थी, शादी के 13 ही दिन बाद दुल्हन का ससुराल में फंदे से लटका मिला शव

यह मामला नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव का है. शनिवार को घर के भीतर विवाहिता का शव फंदे से झूलता पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही नावाबाजार थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों के एक मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है.

बाइक के लिए प्रताड़ना का आरोप

मृतका की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कोरामी गांव निवासी खुशबू कुमारी के रूप में की गई है. खुशबू की शादी बीते महीने 24 मई को तुकबेरा गांव के रहने वाले श्रवण कुमार के साथ धूमधाम से हुई थी. मृतका के भाई रविन्द्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह शादी बिना किसी तिलकदहेज के संपन्न हुई थी. दोनों परिवार इस रिश्ते से खुश थे.

ये भी पढें:

लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल वालों का रंग बदलने लगा. आरोप है कि पति और ससुराल के अन्य सदस्य एक बाइक की मांग करने लगे. बाइक न मिलने पर खुशबू को शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा. भाई का आरोप है कि इसी मांग को पूरा न कर पाने के कारण उसकी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

मायके वालों ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और खुशबू की मौत के दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की गुहार लगाई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply