IndiaTrending

कटे हुए आलू को काला होने से कैसे बचाएं, जानें कितनी देर तक कर सकते हैं बचाव?

आलू काटने के कुछ ही देर बाद वो काला पड़ने लगता है। ऐसे में जब उसकी सब्जी बनानी हो तभी आमतौर पर लोग उसे छीलकर काटना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आलू ज़्यादा कट जाते हैं। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग असमंजस में पड़ जाते हैं कि आलू को काला होने से कैसे बचाएं? जब कोई विकल्प नहीं सूझता है तो लोग आलू को फेंक देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इस कंडीशन से निपटने के लिए आप इन कुछ बेहतरीन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इनकी मदद से आप सिर्फ आलू को काला होने से ही नहीं बचाएंगे बल्कि घंटों तक आलू फ्रेश भी रहेंगे। तो चलिए जानते हैं वे टिप्स कौन से हैं?

कटे हुए आलू को काला होने से कैसे बचाएं, जानें कितनी देर तक कर सकते हैं बचाव?
कटे हुए आलू को काला होने से कैसे बचाएं, जानें कितनी देर तक कर सकते हैं बचाव?

काटे हुए आलू को काला पड़ने से बचाने के टिप्स

  • ठंडे पानी में रखें: अगर आपने ज़्यादा आलू कट कर दिया है तो उसे काला पड़ने से बचाने के लिए आप उसे तुरंत पानी में रख दें। एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें आलू को डाल दें। ऐसा करने से आलू काले नहीं पड़ेंगे। अगर आप रूम टेम्प्रेचर पर पानी में आलू रख रहे हैं तो एक से दो घंटे तक उसे रख सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आलू पानी में पूरी तरह से डूबे जाने चाहिए। अगर आलू का कोई भी हिस्सा पानी के ऊपर दिखाई दिया तो वह काला पड़ सकता है। 

  • विनेगर और नींबू के पानी में रखें: अगर आप चाहते हैं कि कटे हुए आलू ज़्यादा देर तक काले न पड़े तो पानी में एक नींबू का रस और एक चम्मच विनेगर मिलाएं। उसके बाद इसे फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से आलू आराम से 20 से 22 घंटों तक काले नहीं होंगे। 

इन बातों का भी रखें ध्यान:

आलू को पानी से निकालने के बाद उसे कपडे से पोछकर एक्स्ट्रा पानी निकालें उसके बाद ही इस्तेमाल ही करें। आलू को हमेशा स्टील के चाक़ू से काटें। लोहे के चाक़ू से काटें पर उसमें काले दाग जल्दी लग सकते हैं। नार्मल टेम्प्रेचर पर आलू को एक से दो घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख सकते हैं। ज़्यादा समय होने पर उसमें से बदबू आ सकती है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply