CricketIndiaTrending

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड टूर पर मिलेगा परिवार का साथ, BCCI उठाएगा पूरा खर्चा

Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट जगत में इस समय 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। कम उम्र में ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको प्रभावित करने वाले वैभव अब अपने पहले सीनियर इंटरनेशनल टूर के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर इस युवा खिलाड़ी को परिवार का भी साथ मिलेगा, क्योंकि BCCI ने उनके मातापिता को भी साथ भेजने का फैसला किया है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड टूर पर मिलेगा परिवार का साथ, BCCI उठाएगा पूरा खर्चा
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड टूर पर मिलेगा परिवार का साथ, BCCI उठाएगा पूरा खर्चा

वैभव सूर्यवंशी का यह पहला सीनियर भारतीय टीम दौरा होगा और बोर्ड नहीं चाहता कि इतनी कम उम्र में वह खुद को अकेला महसूस करें। इसी वजह से BCCI ने उनके मातापिता को दौरे पर साथ रहने की अनुमति दी है। बोर्ड वैभव के परिवार के आनेजाने और रहने का पूरा खर्च भी उठाएगा।

BCCI सचिव ने की पुष्टि

BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने स्पोर्टस्टार से बातचीत में कहा कि वैभव अभी बच्चा है, इसलिए हमने फैसला किया है कि उसके मातापिता को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उसके साथ जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे उसके साथ रह सकें और नए माहौल में खुद को ढालने में मदद कर सकें। बोर्ड उनका पूरा खर्च उठाएगा। वैभव इस समय इंडियाए टीम के साथ श्रीलंका में हैं और ट्राई सीरीज खेल रहे हैं। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद से वैभव की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में बोर्ड ने महसूस किया कि परिवार का साथ इस युवा खिलाड़ी के लिए मानसिक रूप से काफी मददगार साबित होगा।

सालों बाद दिखेगा अनोखा नजारा

आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 1989 में जब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ 16 साल की उम्र में पाकिस्तान दौरे पर भारत के लिए डेब्यू किया था, तब उनके बड़े भाई अजीत तेंदुलकर उनके साथ गए थे। अब करीब 37 साल बाद वैभव सूर्यवंशी भी उसी तरह अपने शुरुआती इंटरनेशनल सफर पर निकलने वाले हैं। बता दें, वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा मेन्स प्लेयर बनने जा रहे हैं। फिलहाल ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 16 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। अब इतने सालों बाद महान सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड ध्वस्त होने जा रहा है। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply