की एंट्री भारतीय टीम में हो चुकी है और वो अब दुनिया में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारतीय सेलेक्टर्स ने इस प्रतिभाशाली युवा बैटर को टीम इंडिया में एंट्री दे दी है जिससे कि उनके खेल में और निखार आ सके और वो देश के लिए लंबे समय तक खेलें। अब वैभव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया है जिसमें वो अपने दिल की बात कहते नजर आ रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी इस वक्त श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए टीम के साथ हैं जहां वो ट्राई सीरीज में हिस्सा लेंगे जिसकी शुरुआत 9 जून से होगी। इस ट्राई सीरीज से पहले वैभव ने आईपीएल 2026 में ऐसा तूफान मचाया था कि भारतीय सेलेक्टर्स को उन्हें टी20 टीम में जगह देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। अब राजस्थान ने जो वीडियो जारी किया है उसमें वो टीम के मैनेजर से बात करते नजर आ रहे हैं।
1020 साल तक डोमिनेट करना है
इस वीडियो में कहते हैं कि पता नहीं राजस्थान के लिए दूसरी ट्रॉफी कब आएगी और सिर्फ दूसरी ही नहीं उम्मीद है कि आने वाले साल में 2,3,4,5 ट्रॉफी जीतेंगे। इसके बाद वैभव ने कहा कि मुझे रेड बॉल खेलना है क्योंकि मैं लाल बॉस से प्रैक्टिस करता हूं। मेरा सपना तो तीनों फॉर्मेट खेलने का है। ऐसा खेलना है कि सिर्फ खेलना नहीं है 1020 साल तक डोमिनेट करना है।
ऑरेंज कैप छूकर देखना चाहता था कि कैसा होता है
वैभव ने इसके बाद कहा कि विराट भैया ने जब आईपीए के दौरान कंधे पर हाथ रखा तो सच में मुझे लग रहा था कि ये एक सपना है। ऑरेंज कैप के बारे में वैभव ने कहा कि मैं सोचता था कि एक बार इसको छूकर देखूं कि ये कैसा होता है। मैं कम से कम भगवान का हजार बार शुक्रिया अदा कर चुका हूं कि राजस्थान जैसी टीम में मुझे जगह मिली। जहां भी मुझे जिस स्टेज पर मौका मिले मैं अपना परफॉर्मेंस करते रहूं। अपना काम करते रहूं बाकि सबकुछ मिलते रहेगा।
के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप5 भारतीय
वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन चुके हैं। अब वो जैसे ही आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में खेलेंगे वो भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले बैटर बना जाएंगे और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।



