7 जून को हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस सेलिब्रेट करता हैं. इसका मकसद लोगों को दूषित खाने से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना है और इसी के साथ सुरक्षित खानपान को बढ़ावा देना होता है ताकि लोग हेल्दी खाएं और हेल्दी रहें. खेत से लेकर थाली तक…खाने की क्वालिटी सही होने के साथ ही स्वच्छता सबसे जरूरी होती है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि आप सेफ खाने के लिए घर पर किन रूल को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है.

हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन WHO की तरफ से कुछ आंकड़े जारी किए गए थे, जिसमें बताया गया कि दूषित खाने की वजह से हर साल तकरीबन 86 करोड़ लोग बीमार हो जाते हैं और गंभीर स्थिति होने पर लगभग 15 लाख लोगों की मौत हो जाती है. बाजारों में तो मिलावटी केमिकल और बैक्टीरिया वाला खाना मिल ही रहा है, जिसको लेकर समयसमय पर फूड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन अभियान चलाती रहती है. इसी के साथ हमें भी इस बारे में जागरूक होना चाहिए. चलिए जान लेते हैं कि घर पर खाना बनाने से खाने तक किन रूल्स को याद रखें.
हाथ धोने का सही तरीका करें फॉलो
बहुत जरूरी है कि बड़ों से छोटे बच्चों तक में खाना बनाने से लेकर खाने तक…सबसे पहले हाथ धोने की आदत हो. अमूमन ज्यादातर घरों में ये रूल फॉलो किया जाता है, लेकिन कई बार हम जानेअनजाने खाने की चीजों को ऐसे ही छू लेते हैं, जिससे बैक्टीरिया खाने में लगकर हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं. कोई भी खाने की चीज छूने से पहले अच्छी तरह अपने आवश्यक होता है. सबसे जरूरी चीज है कि अपने हाथों को कम से कम 40 से 60 सेकंड तक रगड़कर साफ करना चाहिए ताकि सारे बैक्टीरिया हट जाएं.
फलसब्जियों की क्लीनिंग
बाहर से आने वाली फलसब्जियों में न सिर्फ केमिकल लगा हो सकता है, बल्कि ये चीजें कई हाथों से होकर गुजरती हैं. इस वजह से बैक्टीरिया भी लग जाते हैं. सब्जियां घर लाने के बाद सिर्फ पानी से धोने से काम नहीं चलता है. एक बाउल में आप सिरका या बेकिंग सोडा पानी में घोलकर उसमें फलसब्जियां कुछ देर डुबो दें और फिर सादा पानी से धोने के बाद पकाएं या खाएं.
Getty Images
स्टोर करने का सही तरीका
चाहे आप कच्चे फलसब्जियां स्टोर कर रहे हो या फिर बना हुआ खाना स्टोर करना हो. जरूरी है कि आप खाने को इंसेक्ट्स और बैक्टीरिया से बचाकर रखें. इसके लिए कोई भी खाने की चीज अच्छी तरह से ढककर ही रखें. अगर फल और सब्जियां भी स्टोर कर रहे हैं तो एयरटाइट कंटेनर का यूज करें या फिर क्लिंग फिल्म से फूड रैप करके रखें. ध्यान रखें कि खाने को हल्के ठंडे टेम्परेचर पर ही स्टोर करना चाहिए ताकि उसमें बैक्टीरिया न पनपे.
किचन अप्लायंस की क्लीनिंग
खाना बनाने के बाद बर्तन साफ करने के अलावा किचन में यूज होने वाले हर अप्लायंस को क्लीन करने के साथ ही सैनेटाइज भी करना चाहिए. जैसे किचन काउंटर, चाकू, चॉपिंग बोर्ड ऐसी चीजें हैं जो कई बार लोग हर यूज के बाद क्लीन नहीं करते हैं, लेकिन ये गलती नहीं करनी चाहिए. इससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं जो खाने के साथ शरीर में पहुंचकर बीमार करते हैं.
ये चीजें सही से पकाएं
अगर आप स्प्राउट्स, मीट, मछली, अंडा जैसी चीजों को न सिर्फ अच्छी तरह से साफ करना चाहिए बल्कि पूरी तरह पकाकर खाना चाहिए. इन चीजों में कुछ हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं जो सिर्फ धोने से नहीं हटते हैं. पकाकर खाने से ही इन बैक्टीरियावायरस को नष्ट किया जा सकता है.



