IndiaTrending

अब ट्राई करें मोरिंगा राइस, यहां देखें साउथ इंडियन स्टाइल में बनाने की आसान रेसिपी

मोरिंगा का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे प्राकृतिक सुपरफूड के नाम से भी जाना जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में यह अहम भूमिका निभा सकता है। सहजन के साथ इसकी पत्तियों में भी ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसकी पत्तियों का अधिकतर लगो जूस बनाकर पीना पसंद करते हैं। लेकिन इससे आप चावल भी बना सकते हैं।

अब ट्राई करें मोरिंगा राइस, यहां देखें साउथ इंडियन स्टाइल में बनाने की आसान रेसिपी
अब ट्राई करें मोरिंगा राइस, यहां देखें साउथ इंडियन स्टाइल में बनाने की आसान रेसिपी

दक्षिण भारत के लोग मोरिंगा की पत्तियों का चावल में डालकर स्वादिष्ट डिश बनाते हैं। यह एक आसान और हल्दी रेसिपी है, जिसे आप किसी भी दिन अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। इसकी पत्तियों में प्रोटीन, विटामिन ए और सी, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इन्यूनिटी बढ़ाने, त्वचा को स्वस्थ रखे, वजन नियंत्रित रखने से लेकर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

तमिलनाडु और केरल में लोग पारंपरिक तरीके से चावल बनाने में मोरिंगा की पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं। बचे हुए चावल को में भी इसकी पत्तियां मिलाते हैं। मोरिंगा पत्तियों के साथ राई, करी पत्ता और मूंगफली जैसी हैल्दी चीजें मिलाई जाती हैं। आइए जानते हैं मोरिंगा राइस बनाने की आसान रेसिपी के बारे में:

मोरिंगा राइस रेसिपी के लिए सामग्री

2 कप पके हुए चावल
1 कप मोरिंगा की पत्तियां
1 प्याज
1 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच जीरा
आधा छोटा चम्मच उड़द दाल
आधा छोटा चम्मच चना दाल
2 सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 बड़े चम्मच तेल या घी
थोड़ा सा करी पत्ता
2 बड़े चम्मच मूंगफली
2 बड़े चम्मच काजू
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
स्वादानुसार नमक

मोरिंगा राइस बनाने की आसान विधि

स्टेप 1
सबसे पहले मोरिंगा की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें और किसी साफ कपड़े या किचन टॉवल पर फैलाकर पूरी तरह सुखा लें। इसके बाद मोटे डंठल हटा दें और केवल मुलायम पत्तियां अलग रखें। पत्तियों में नमी रहने से चावल गीले हो सकते हैं, इसलिए उन्हें अच्छी तरह सुखा लें।

स्टेप 2: मसाला तैयार करें
अब एक पैन में जीरा, सूखी लाल मिर्च, धनिया के बीज और तिल को हल्का भून लें। जब इनमें खुशबू आने लगे तो सूखी मोरिंगा पत्तियां डालकर कुछ सेकंड और भूनें। फिर इसमें लहसुन मिलाकर दरदरा पीस लें। यह मसाला चावल का स्वाद और भी बढ़ा देता है।

स्टेप 3: तड़का लगाएं
अब पैन में तेल या घी गर्म करें। इसमें राई और उड़द दाल डालें। जब राई चटकने लगे और दाल हल्की सुनहरी हो जाए, तब आगे की प्रक्रिया शुरू करें। इससे दक्षिण भारतीय व्यंजनों वाली खास खुशबू आती है।

स्टेप 4: मसाले भूनें
अब करी पत्ता, प्याज और हरी मिर्च डालकर 34 मिनट तक भूनें, जब तक प्याज नरम और हल्का सुनहरा न हो जाए। इसके बाद मूंगफली और काजू डालकर अच्छी तरह भून लें ताकि उनमें हल्का कुरकुरापन आ जाए।

स्टेप 5: मोरिंगा पत्तियां पकाने का तरीका
अब पैन में हल्दी पाउडर और मोरिंग की पत्तियां डालें और अच्छी तरह मिला दें। जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी छिड़क दें। पत्तियों को लगभग 5 मिनट तक पकाएं, जब तक वे नरम न हो जाएं और उसका कच्चापन खत्म न हो जाए।

स्टेप 6: चावल मिलाने का तरीका
अब पके हुए चावल पैन में डालें और धीरेधीरे मिलाएं ताकि चावल टूटें नहीं। अगर मोरिंगा मसाला बनाया है, तो उसे भी ऊपर से डाल दें और सभी चीजें को अच्छी तरह मिला दें। चावल का रंग हल्का सुनहरा दिखाई देने लगेगा।

स्टेप 7: सर्व करने का तरीका
अब गैस बंद कर ऊपर से नींबू का रस डाल दें। आपकी मोरिंगा राइस तैयार है, इसे आप दही या अचार के साथ गरमागरम परोस सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply