6 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने भारी भीड़ के साथ प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की डिमांड की। इस बारे में ने तीखें अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है। नैनीताल में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सीधे तरीके से कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को तोड़ने और कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिस पर यूजर्स भी अपने रिएक्शन देते दिखे।

भारत को नेपाल बनाने की कोशिश
कुमार विश्वास ने पर बयान देते हुए कहा कि ‘मुझे खुशी है जब जर्मनी में बैठा हुआ युवक अमेरिका में बैठे हुए इंसान के साथ मिलकर तुर्की में बैठे लाइक्स के सहारे भारत को नेपाल बनाने की कोशिश कर रहा है, उस समय हमारे देश का युवा देश के संस्कार दिखाने के लिए खड़ा है।’
अपनी बात पूरी करते हुए कुमार विश्वास आगे कहते है कि ‘कॉकरोच अंधेरे और गंदगी में पनपते हैं, झुंड में रहते हैं और जहां भी पहुंचते हैं, नुकसान पहुंचाते हैं। जैसे घर में कॉकरोचों से छुटकारा पाने के लिए दवा का इस्तेमाल किया जाता है, वैसे ही देश में भी ऐसे तत्वों से निपटने के उपाय मौजूद हैं।’
कुमार विश्वास अक्सर देश विदेश के मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। उन्हें अपनी बात बेबाक तरीके से रखते हुए देखा जाता है। सीजेपी पर भी कवि के इस बयान ने सोशल मीडिया पर माहौल गर्मा दिया था। यूजर्स उनके इस बयान के लिए उनकी आलोचना करते दिख रहें हैं। लोगों का कहना है कि अगर ये मुद्दे सत्ता में रहने वाले लोगों ने उठाए होते तो ये पार्टी कभी बनती ही नहीं.
सीजेपी का जंतर मंतर प्रदर्शन
दिल्ली में 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी ने एक प्रदर्शन किया था जिसमें भारी तादाद में लोगों की भीड़ पहुंची थी। ये प्रदर्शन नीट, सीबीएसई और एसएससी समेत सभी नौकरी की भर्तियों में होने वाली गड़बड़ियों पर जवाबदेही के लिए था। इस साल नीट का पेपर लीक हो जाने की वजह से लोगों में एक गुस्सा था जिसके लिए इस प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही थी।
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने बॉस्टन से दिल्ली आए थे। यहां सिर्फ जेन जी लोगों की ही भीड़ नहीं बल्कि हर उस इंसान को मौजूद देखा गया जो लोग इस परीक्षाओं में होने वाली धांधली से परेशान है।



