CrimeIndia

सस्ते में सोना देने का लालच दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, महाराष्ट्र पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

Maharashtra Police Action For Gold Robbery Case : महाराष्ट्र की अहिल्यानगर पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हासिल की है जो लोगों को सस्ते में सोना देने का लालच दिखाकर उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। साथ ही पुलिस ने लूटपाट गैंग के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लाखों की नकदी, सोने के सिक्के और आभूषण भी बरामद किए है।

सस्ते में सोना देने का लालच दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, महाराष्ट्र पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार
सस्ते में सोना देने का लालच दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, महाराष्ट्र पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

सस्ते में सोना देने का लालच देकर बनाते थे शिकार

अहिल्यानगर पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पहले लोगों को बहुत कम दाम में सोना देने का लालच दिखाते थे फिर उन्हें एकांत स्थान पर बुलाकर उनके साथ मारपीट करते और उनके सोना और नकदी लूट लेते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 लाख रुपए नकद, 2 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण और सोने के सिक्के और फोर व्हीलर सहित कुल 26 लाख 52 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

रायगढ़ जिले के पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के अनिल नलावडे ने अहिल्यानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके मुताबिक पीड़ित ने बताया था कि कुछ लोगों ने उन्हें सस्ते में सोने देने का लालच देकर के फ्लाईओवर के पास बुलाया गया था। जब वे वहां पहुंचे तब आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उनसे सोना और नकदी लूट ली। लूटपाट होने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत कराई। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय अपराध शाखा ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी नांदेड़ जिले के किनवट क्षेत्र में रहते है। इसके बाद पुलिस टीम ने किनवट पहुंचकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नांदेड़ जिले के निवासी है पांचो आरोपी

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी नांदेड़ जिले के निवासी हैं। उनकी पहचान शिवाजी मोहिते, राजू मोहिते, अक्षय मोहिते, छगन मोहिते और दिनेश जाधव के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 लाख रुपए नकद, 2 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण और और एक फोर व्हीलर सहित कुल 26 लाख 52 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply