नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले मलयालम एक्टर सलीम कुमार का अंतिम संस्कार रविवार को केरल के एर्नाकुलम जिले के नॉर्थ पारवूर स्थित उनके घर पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य, साथी कलाकार, नेता और उनके प्रशंसक मौजूद थे। दुख की इस घड़ी में एक्टर के बड़े बेटे चंदू अपना आपा खो बैठे और पैपराजी पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर सलीम कुमार के अंतिम संस्कार से चंदू कुमार का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सलीम कुमार के अंतिम संस्कार के बीच फूटा चंदू का गुस्सा
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में चंदू को भीड़ लगाए पैपराजी पर गुस्सा करते हुए देखा गया। उन्होंने पैपराजी से पीछे हटने और परिवार को अंतिम सम्मान देने के लिए जगह देने को कहा, जब परिवार के सदस्य और दोस्त एक्टर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर जमा हुए तो वहां पैपराजी की भीड़ लग गई और वे अपने कैमरे लेकर वहां खड़े हो गए। सलीम कुमार को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार, जिनमें मीरा जैस्मीन, संदीप प्रदीप जैसे स्टार्स शामिल थे।
सलीम कुमार के निधन से गमगीन हालत में परिवार
कॉमेडी और कैरेक्टर रोल में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर सलीम कुमार मलयालम सिनेमा के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले एक ऐसे बेहतरीन कलाकार को खोने के गम में हैं, जिनके सिनेमा में योगदान को कई पुरस्कार मिले। सलीम कुमार ने तीन दशकों से ज्यादा समय तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया और 300 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए। वे पहले अपने कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर हुए और बाद में इमोशनल रोल में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए तारीफें बटोरीं।
ये भी पढे़ं



