BollywoodIndiaTrending

‘ना कहने की हिम्मत रखो’, पेद्दी में जाह्नवी कपूर पर चल रहे विवाद के बीच अनु अग्रवाल का तीखा बयान

‘पेद्दी’ फिल्म में के किरदार पर चल रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के रिलीज के बाद से ही जाह्नवी कपूर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। फिल्म के डायरेक्टर ने इसके लिए दर्शकों से माफी भी मांगी और उनके कुछ सीन्स में बदलाव करने का वादा भी किया। बिना जाह्नवी कपूर का नाम लिए आशिकी फेम एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने एक तीखा बयान दिया। कम उम्र के कलाकारों से इस तरह के रोल ना चुनने की अपील की। एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा, चलिए बताते है।

‘ना कहने की हिम्मत रखो’, पेद्दी में जाह्नवी कपूर पर चल रहे विवाद के बीच अनु अग्रवाल का तीखा बयान
‘ना कहने की हिम्मत रखो’, पेद्दी में जाह्नवी कपूर पर चल रहे विवाद के बीच अनु अग्रवाल का तीखा बयान

‘पेद्दी’ की कंट्रोवर्सी पर अनु अग्रवाल का बयान

अनु अग्रवाल ने पेद्दी को लेकर चल रही बहस के बीच अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उनके कुछ कवर पेज फोटोशूट की तस्वीरें थीं। साथ ही कैप्शन में लिखा महिलाओं के सम्मानजनक चित्रण की मांग करने वाले दर्शकों की वह सराहना करती हैं। हालांकि, इसकी जिम्मेदारी सिर्फ दर्शकों या फिल्म निर्माताओं की नहीं, बल्कि कलाकारों की भी है।

उन्होंने बताया कि आशिकी की सफलता के बाद उन्होंने किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले उसकी कहानी सुनने का नियम बना लिया था, क्योंकि उस दौर में महिलाओं का वस्तुकरण आम बात थी। उन्होंने हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट्स चुनने की कोशिश की जो उनकी सोच के मुताबिक हों।

कलाकार मना करना सीखें

साथ ही अनु ने युवा कलाकारों को सलाह देते हुए कहा कि ‘किसी भी फिल्म को करने से पहले उसकी कहानी समझें, सवाल पूछें और अगर कोई चीज गरिमा के खिलाफ लगे तो उसे ठुकराने का हिम्मत दिखाएं। सिनेमा में बदलाव तभी आएगा जब दर्शकों के साथसाथ कलाकार भी उन चीजों का हिस्सा बनने से इनकार करेंगे, जिन पर वे खुद विश्वास नहीं करते।’

‘पेद्दी’ कंट्रोवर्सी

बता दें कि 4 जून को ‘पेद्दी’ फिल्म रिलीज हुई, जिसके बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया, दर्शकों ने मेकर्स पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि जाह्नवी कपूर को सिर्फ इस्तेमाल किया गया है। गलत कैमरा एंगल से उनकी बॉडी को हाइपरसेक्सुअलाइज्ड दिखाया गया है। बढ़ते विवाद के बाद फिल्म के ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लोगों से माफी मांगी और एक्ट्रेस के सीन्स में बदलाव करने का वादा किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply