IndiaTrendingUttar Pradesh

UP Police Constable Exam 2026: रेलवे चलाएगा एग्जाम स्पेशल ट्रेन… बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे अभ्यर्थी

UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे और परिवहन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं. परीक्षा के दौरान तीन दिनों तक एग्जाम स्पेशवल ट्रेन चलाई जाएगी, जो मुरादाबाद, हरिद्वार और बरेली से चलेगी. वहीं 17 प्रमुख शहरों के बीच 125 बसें एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए चलाई जाएगी. कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्र पर आयोजित की जाएगी.

UP Police Constable Exam 2026: रेलवे चलाएगा एग्जाम स्पेशल ट्रेन… बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे अभ्यर्थी
UP Police Constable Exam 2026: रेलवे चलाएगा एग्जाम स्पेशल ट्रेन… बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे अभ्यर्थी

वहीं अतिरिक्त बसों का संचालन प्रमुख बस अड्डों और परीक्षा केंद्र वाले शहरों के बीच किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को सीटों की कमी या वेटिंग जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े. रेलवे प्रशासन ने भी परीक्षा को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे हैं. परीक्षा के दौरान बसों के संचालन को लेकर चालकों और परिचालकों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है.

किन रूटों पर चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन?

मुरादाबाद और इज्जतनहर रेल मंडल ने परीक्षा के दौरान तीन दिनों तक एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है. एक स्पेशल ट्रेन हरिद्वार और दूसरी मुरादाबाद से बरेली होते हुए लखनऊ और सीतापुर रूट पर चलेगी. अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दिनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है, इसलिए पहले से ही अतिरिक्त व्यवस्था की गई है.

कितने अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों तक जाने में कोई परेशानी न हो.भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. राज्य भर में लगभग 29 लाख उम्मीदवारों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply