India

अन्नामलाई ने तमिलनाडु की सियासत में मचाई हलचल, महज कुछ ही घंटे में जुड़े 15 लाख लोग

तमिलनाडु के पूर्व बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ दिन बाद ही एक नया राजनीतिक आंदोलन शुरू कर दिया है. इस आंदोलन का नाम ‘वी द लीडर’ है. ये पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की विचारधारा पर आधारित है. इस आंदोलन के शुरू होने के सिर्फ कुछ घंटों में ही इस आंदोलन में 15 लाख से ज्यादा लोग शामिल हो चुके हैं. अन्नामलाई ने कोयंबटूर में कलाम सेंटर फॉर एथिक्स एंड पॉलिटिक्स नाम से एक ट्रेनिंग और रिसर्च संस्थान भी बनाने का ऐलान किया है.

अन्नामलाई ने तमिलनाडु की सियासत में मचाई हलचल, महज कुछ ही घंटे में जुड़े 15 लाख लोग
अन्नामलाई ने तमिलनाडु की सियासत में मचाई हलचल, महज कुछ ही घंटे में जुड़े 15 लाख लोग

अन्नामलाई 5 जून को आधिकारिक तौर पर BJP से अलग हो गए थे और जल्द ही उन्होंने एक नया राजनीतिक आंदोलन शुरू करने का इरादा जाहिर किया था. अन्नामलाई ने वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति APJ अब्दुल कलाम को उत्कृष्टता, समर्पण, त्याग, एकता और राष्ट्रवाद का प्रतीक बताया. एक गर्वित तमिल और राष्ट्रवादी कलाम को इस पहल को केंद्र में रखकर, अन्नामलाई ने तमिलनाडु में एक नई राजनीतिक कहानी को सबके सामने रखा है.

6 साल से बीजेपी से जुड़े थे अन्नामलाई

अन्नामलाई बीजेपी के साथ मिलकर पिछले 6 सालों से काम कर रहे थे. उन्हें दक्षिण भारत में एक मुखर चेहरे के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन मौजूदा समय में तमिलनाडु में टीवीके पार्टी की सत्ता में आने के बाद अन्नामलाई ने इस्तीफा दे दिया. इसके बाद इस नए आंदोलन की नींव रखी, जिसका उ्द्देश्य नई राजनीतिक पार्टी बनाकर, 2031 में तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव लड़ना है.

ऑनलाइन के माध्यम से दिए गए भाषण में उन्होंने अपने जीवन की कहानी, राजनीतिक बातें और भविष्य में की जाने वाली योजनाओं के बारे में बताया. 42 साल के एक आईपीएस अधिकारी ने बताया कि उनका भाजपा छोड़ने का फैसला, फौरन बनाई गई योजना का हिस्सा नहीं बल्कि, लंबे समय से आ रही एक अंदरुनी प्रक्रिया का नतीजा है, जिसे उन्होंने पार्टी के लीडरशिप को बहुत पहले ही बता दिया था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply