Purnia Unique Love Story: प्यार में लोग क्याक्या नहीं करते, लेकिन बिहार से सामने आई यह प्रेम कहानी शायद आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी. एक 45 साल की महिला, 5 बच्चों की मां… और उसका 19 साल का प्रेमी. इतना ही नहीं, महिला ने प्यार के लिए एक नहीं बल्कि दोदो बार धर्म परिवर्तन किया. पहले हिंदू से मुस्लिम बनी और अब 19 साल के प्रेमी के लिए फिर से हिंदू धर्म अपनाया. यह चर्चित मामला पूर्णिया और जमुई जिले से जुड़ा हुआ है.

पूर्णिया की रहने वाली बिंदु देवी उर्फ सीमा परवीन की मुलाकात जमुई के खैरा थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय महावीर ठाकुर से एक रॉन्ग नंबर कॉल के जरिए हुई थी. एक मिस कॉल से शुरू हुई बातचीत धीरेधीरे दोस्ती में बदली और फिर दोनों एकदूसरे को दिल दे बैठे. करीब दो साल तक दोनों के बीच बातचीत होती रही और आखिरकार दोनों ने साथ जीनेमरने की कसमें खा लीं.
दोनों की उम्र 26 साल का अंतर
बताया जाता है कि महिला पांच बच्चों की मां है और उसकी उम्र करीब 45 साल है. वहीं उसका प्रेमी महावीर ठाकुर महज 19 साल का है. दोनों के बीच करीब 26 साल का उम्र का अंतर है, लेकिन दोनों का कहना है कि प्यार में उम्र मायने नहीं रखती. परिवार और समाज की परवाह किए बिना दोनों घर छोड़कर कोलकाता पहुंच गए, जहां मंदिर में शादी रचा ली. शादी के बाद दोनों ने वीडियो जारी कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया.
पहली शादी के लिए भी बदला था धर्म
इस कहानी का सबसे बड़ा और चर्चित पहलू धर्म परिवर्तन है. बताया जा रहा है कि करीब 10 साल पहले बिंदु देवी को पूर्णिया के मनन आलम से प्रेम हुआ था. उस समय बिंदु ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम सीमा परवीन रख लिया था, लेकिन अब जमुई के महावीर ठाकुर से प्रेम और विवाह के बाद वह दोबारा हिंदू धर्म अपनाने की बात कह रही है. यानी प्यार के लिए पहले हिंदू से मुस्लिम बनीं और अब फिर से हिंदू बनने का फैसला किया है.
वहीं दूसरी तरफ 19 वर्षीय महावीर ठाकुर का कहना है कि उसे महिला के अतीत से कोई मतलब नहीं है. उसने बिंदु से सच्चा प्रेम किया है और अब उसी के साथ जीवन बिताना चाहता है. महावीर का कहना है कि करीब दो साल पहले एक मिस कॉल के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई थी. बातचीत बढ़ी, मुलाकात हुई और फिर प्यार हो गया.
महिला ने ससुराल जाने से इनकार किया
मामला जब इलाके में चर्चा का विषय बना तो ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों को खैरा थाना बुलाया गया. थाने में महिला के सासससुर भी पहुंचे थे, मगर महिला ने साथ जाने से इनकार कर दिया. वहीं पति ने बताया कि अब उसका उसकी बीबी से कोई लेनादेना नहीं. इधर, पुलिस के सामने भी दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहने की बात कही. पुलिस ने दोनों को बालिग मानते हुए पूछताछ के बाद वापस जाने दिया. यह कहानी अब पूरे बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है. कोई इसे सच्चा प्यार बता रहा है तो कोई इसे हैरानी भरा फैसला.



