IndiaTrending

घर पर बनाएं खट्टा-मीठा आम पापड़, यहां देखें झटपट तैयार होने वाली रेसिपी

गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक सेवन किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक आम है। फलों का राजा आम पोषण से भरपूर होता है। आम मुख्य रूप से गर्मियों का फल है जिसका सेवन कई तरीकों से किया जाता है। कच्चे आम की चटनी, अचार, आम पन्ना, पका आम, स्मूदी से लेकर जूस तक का सेवन लोग खूब करते हैं। इसके साथ ही गर्मी के मौसम में कच्चे आम का पापड़ भी बनता है।

घर पर बनाएं खट्टा-मीठा आम पापड़, यहां देखें झटपट तैयार होने वाली रेसिपी
घर पर बनाएं खट्टा-मीठा आम पापड़, यहां देखें झटपट तैयार होने वाली रेसिपी

खट्टेमीठे स्वाद वाला आम पापड़ न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे लंबे समय तक सुरक्षित भी रखा जा सकता है। भारतीय घरों में पुराने समय से ही गर्मियों के दौरान पारंपरिक तरीके से कच्चे आम का पापड़ बनाया जाता है। अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट कच्चे आम का पापड़ बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसकी आसान विधि और इसमें डाली जानी वाली सामग्री की लिस्ट।

कच्चे आम का पापड़ बनाने के लिए सामग्री

1 किलो कच्चा आम
250 से 300 ग्राम शक्कर
1 छोटा चम्मच नमक
1 बड़ा चम्मच काला नमक
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
12 चम्मच घी या तेल

कच्चे आम का पापड़ बनाने की आसान विधि

सबसे पहले आमों को छीलकर छोटेछोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे एक बर्तन या कुकर में 1 कप पानी के साथ नरम होने तक उबाल लें। उबलने के बाद इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें।

जब ये ठंडे हो जाएं तो इन्हें मैश करके एक छलनी से छान लें ताकि स्मूद पल्प मिल सके। छाने हुए पल्प को एक कड़ाही में डालें। अब इसमें शक्कर, नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

इसे गैस पर कम आंच पर 710 मिनट तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद एक बड़ी थाली या प्लेट को घी या तेल से अच्छी तरह चिकना करें और इस गर्म मिश्रण को थाली में पतली परत के रूप में फैला दें।

इसे करीब 23 दिनों तक धूप में या पंखे के नीचे सूखने दें। अच्छी तरह सुख जाने पर आप इसे चाकू से अपनी पसंद के शेप में काट सकते हैं। कटे हुए कच्चे आम के पापड़ को एक एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख दें, ताकि इसमें सीलन न आए। जब आपका खाने का मन करे तो इसे तेल या घी में फ्राई कर लें।


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply