IndiaTrendingUttar Pradesh

गोरखपुर में 7 साल की बच्ची के पेट से निकला बालों का गुच्छा, डॉक्टर भी रह गए हैरान; बाल खाने की आदत थी

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक हॉस्पिटल में एक 7 साल की बच्ची का इमरजेंसी में पेट की सर्जरी हुई है. उसके पेट से बालों के गुच्छा बाहर निकाला गया है, जिसने पीठ और हाथ में भोजन के सामान्य मार्ग को रोक दिया था. बालों की विशाल गुच्छे को देख कर डॉक्टर और बच्चों के घर वाले हैरान हो गए. डॉक्टर ने लगभग ढाई घंटे की सर्जरी के बाद बच्ची की जान बचाई. बच्ची की सर्जरी वरिष्ठ बाल शल्य चिकित्सक दो रविकेश द्विवेदी और उनकी टीम ने किया है.

गोरखपुर में 7 साल की बच्ची के पेट से निकला बालों का गुच्छा, डॉक्टर भी रह गए हैरान; बाल खाने की आदत थी
गोरखपुर में 7 साल की बच्ची के पेट से निकला बालों का गुच्छा, डॉक्टर भी रह गए हैरान; बाल खाने की आदत थी

डॉक्टर ने बताया कि अक्सर बच्चे अनजाने में कई ऐसी आदतें विकसित कर लेते हैं, जिन्हें परिवार वाले सामान्य समझकर नजर अंदाज कर देते हैं. लेकिन यही आदत आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकती है. इसलिए मातापिता को बच्चे का खास ध्यान रखना चाहिए. दरअसल, गोरखपुर शहर की रहने वाली 7 वर्षीय बच्ची कई महीनों से पेट दर्द, उल्टी, भूख न लगना, लगातार वजन कम होना, कमजोरी जैसी समस्याओं से परेशान थी. जब उसके परिजन 29 मई को उसे लेकर गोरखपुर कीे प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टर ने बच्ची की सारी जरूरी जांच कराई. सामने आया कि बच्ची के पेट में बड़ी मात्रा में बाल जमा होकर एक विशाल ठोस गुस्से का रूप ले चुके हैं, जो पेट में आतों में सामान्य मार्ग को बाधित कर दिया है.

डॉक्टर ने सर्जरी कर बचाई जान

डॉ. रविकेश द्विवेदी और उनकी टीम ने बच्ची की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया. ढाई घंटे तक ऑपरेशन चला, इसी दौरान बच्ची के पेट में चीरा लगाकर बालों के विशाल गुच्छे को बाहर निकाला गया. सर्जरी के बाद बच्चे की हालत पूरी तरह से स्थिर है. वह तेजी से स्वस्थ हो रही है. 4 जून को डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को डिस्चार्ज कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि सही समय पर बच्ची का इलाज हो सका है, नहीं तो हाथों में अवरोध, कुपोषण संक्रमण जैसी गंभीर खतरा बन सकता था.

मातापिता को दी ये सलाह

वहीं, इस मामले में डॉक्टर ने बताया कि कुछ बच्चों में बाल खाने की आदत विकसित हो जाती है. लंबे समय तक बाल खाने से पेट में बाल जमा होने लगते हैं और धीरेधीरे वह बड़े गुच्छे का रूप ले लेते हैं, जिसे चिकित्सकीय भाषा में हेयर बोजोआर कहा जाता है. उन्होंने कहा कि यह एक दुर्लभ, लेकिन गंभीर चिकित्सकीय स्थित है, जिसमें कई बार सर्जरी ही एकमात्र उपचार होता है. डॉक्टर ने पेरेंट्स से अपील की है कि बच्चों की असामान्य आदतों जैसी बारबार पीठ में दर्द, भूख में कमी, वजन घटने जैसी लक्षणों को कभी नजर अंदाज नहीं करें, तुरंत चिकित्सकीय परामर्श ले.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply