IndiaTrending

फ्रिज खोलते ही आती है बदबू, बिना मेहनत दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 2 तरीके

Fridge ki Badbu Kaise Dur Kare: फ्रिज का इस्तेमाल फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स और बचा हुआ खाना स्टोर करने के लिए रोजाना किया जाता है। जिससे खाना लंबे समय तक ताजा बने रहे। लेकिन कई बार खानेपीने की चीजों को सही तरीके से स्टोर नहीं किया जाता जिसकी वजह से फ्रिज में एक अजीब सी बदबू आने लगती है। ये बदबू खानेपीने की अन्य चीजों को भी प्रभावित कर सकती है। आमतौर पर बदबू दूर करने के लिए हम पूरे फ्रिज की सफाई करते हैं लेकिन अगर आपके पास समय नहीं है तो कुछ घरेलू तरीकों की मदद से बदबू को कम किया जा सकता है।

फ्रिज खोलते ही आती है बदबू, बिना मेहनत दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 2 तरीके
फ्रिज खोलते ही आती है बदबू, बिना मेहनत दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 2 तरीके

फ्रिज की बदबू का कारण

रोजाना इस्तेमाल होने वाले फ्रिज में अक्सर लोग सब्जियां, खाने की चीजें और फल आदि को रखकर भूल जाते हैं। कई बार खानेपीने की चीजों को फ्रिज में खुला छोड़ दिया जाता है, जो कुछ समय बाद खराब होने लगते हैं। खराब होने की वजह से उनमें फफूंद और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिसकी बदबू पूरे फ्रिज में फैल सकती है। इसके अलावा दूध, जूस या अन्य तरल पदार्थ गिर जाने और फ्रिज के कोनों में जमा होने की वजह से भी बदबू पैदा हो सकती है।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

फ्रिज की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा एक आसान और कारगर उपाय माना जाता है। इसके लिए एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा भरकर फ्रिज के किसी कोने में रख दें। बेकिंग सोडा सारी बदबू सोख लेगा और फ्रिज की बदबू कम होने लगेगी। अगर आपके पास फ्रिज साफ करने का समय नहीं है तो इस तरह बदबू को आसानी से कम किया जा सकता है।

नींबू का इस्तेमाल

नींबू की ताजगी फ्रिज से आने वाली बदबू को कम करने में मदद कर सकती है। इसके लिए एक नींबू को बीच से काट लें और इसमें कुछ लौंग को लगा सकते हैं। इसे एक प्लेट या कटोरी में रखकर फ्रिज के अंदर रख दें। इससे बिना मेहनत के फ्रिज की बदबू को कम किया जा सकता है। इससे फ्रिज के अंदर ताजगी बनी रहेगी और बदबू कम आएगी। नींबू को कुछ दिनों बाद बदलकर रख सकते हैं।

हालांकि ये उपाय फ्रिज की बदबू को कम करने में मदद कर सकते हैं लेकिन लंबे समय तक फ्रिज को साफ और फ्रेश रखने के लिए नियमित सफाई जरूरी है। अगर फ्रिज में लंबे समय से खराब या एक्सपायर चीजें रखी हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। खानेपीने की चीजों को हमेशा एयर टाइट कंटेनर में रखना चाहिए। समयसमय पर सफाई फ्रिज को दुर्गंध से दूर रखने में मदद करती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply