BollywoodIndiaTrending

Peddi Box Office Collection: ‘पेद्दी’ को मिला रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा, चौथे दिन राम चरण की फिल्म ने कमाए 31.90 करोड़

Peddi Box Office Collection Day 4: पैनइंडिया सुपरस्टार राम चरण की हालिया रिलीज फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी समेत कई सितारे नजर आए हैं। वहीं, रविवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 31.90 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 157.15 करोड़ रुपये हो गया और वर्ल्डवाइड ‘पेद्दी’ ने 233.02 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Peddi Box Office Collection: ‘पेद्दी’ को मिला रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा, चौथे दिन राम चरण की फिल्म ने कमाए 31.90 करोड़
Peddi Box Office Collection: ‘पेद्दी’ को मिला रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा, चौथे दिन राम चरण की फिल्म ने कमाए 31.90 करोड़

भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज के बाद एक छोटा सा विवाद भी सामने आया है। दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को पर्दे पर दिखाए जाने के तरीके पर आपत्ति और नाराजगी जताई। हालांकि, इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। चौथे दिन फिल्म ने 9,068 शो से 31.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। चौथे दिन फिल्म की कमाई में 10.6 फीसदी का उछाल आया।

इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 187.02 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 157.15 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने चौथे दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 46 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, दुनिया भर में कुल कमाई 233.02 करोड़ रुपये हो गई है।

‘पेद्दी’ ने इन भाषाओं में की इतनी कमाई

चौथे दिन ‘पेद्दी’ ने हिंदी में 3,889 शो में 23% ऑक्यूपेंसी के साथ 3.85 करोड़ की कमाई की। कन्नड़ भाषा में 153 शो से 26% ऑक्यूपेंसी के साथ 25 लाख का बिजनेस किया। तमिल में 471 शो से 22% ऑक्यूपेंसी के साथ 25 लाख कमाए। मलयालम में 118 शो से 17% ऑक्यूपेंसी के साथ 5 लाख की कमाई हुई।

फिल्म ने सबसे ज्यादा बिजनेस तेलुगु में किया। ‘पेद्दी’ ने तेलुगु में 4,437 शो में 61% ऑक्यूपेंसी के साथ 27.50 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म नॉन वीकेंड पर भी अपना इसी तरह का जलवा कायम रख पाएगी या नहीं। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply