CricketIndiaTrending

न्यूजीलैंड की हार से WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को बड़ा फायदा, इंग्लैंड की जीत के बाद जानिए किस स्थान पर पहुंचा भारत

WTC Points Table: 4 से 7 जून के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया. इंग्लैंड की टीम ने इस मैच को चौथे दिन ही अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 115 रनों से हराकर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 10 की बढ़त हासिल कर ली है.

न्यूजीलैंड की हार से WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को बड़ा फायदा, इंग्लैंड की जीत के बाद जानिए किस स्थान पर पहुंचा भारत
न्यूजीलैंड की हार से WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को बड़ा फायदा, इंग्लैंड की जीत के बाद जानिए किस स्थान पर पहुंचा भारत

न्यूजीलैंड की हार के बाद ही WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. न्यूजीलैंड की टीम इस पॉइंट्स टेबल में अब तक टॉप 2 में बनी हुई थी, लेकिन आइए जानते हैं इस हार से क्या प्रभाव WTC पॉइंट्स टेबल में पड़ा है.

ENG vs NZ मैच के बाद कैसा है WTC Points Table

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम नंबर 2 पर मौजूद थी. हालांकि अब इंग्लैंड से मिली शिकस्त के बाद कीवी टीम को बड़ा नुकसान हुआ है. न्यूजीलैंड की टीम अब दूसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है. WTC के 202527 चक्र में कीवी टीम 4 मैचों के बाद 2 जीत और 1 हार एवं 1 ड्रा की झ से 28 अंको के साथ 58.33 के जीत प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है.

वहीं इंग्लैंड की टीम को इस जीत का कोई फायदा नही हुआ है. इंग्लैंड की टीम अभी भी 7वें स्थान पर है. इंग्लैंड ने इस सीजन 11 मैच में 4 जीत और 6 हार एवं 1 ड्रा की वजह से 50 अंक और 37.88 के पीसीटी के साथ नंबर 7 पर है.

WTC Points Table में 6वें स्थान पर है टीम इंडिया

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 202527 पर नजर डालें तो भारतीय टीम अभी 9 मैचों के बाद 4 जीत और 4 हार एवं 1 ड्रा की वजह से 52 अंक और 48.15 के पीसीटी के साथ नंबर 6 पर है. वहीं इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीम अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 202527 के रेस से बाहर हो चुकी है.

WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर है, जो जल्द ही फाइनल में जगह बना सकती है. वहीं भारत के लिए फाइनल में पहुंचने के लिए बाकी सभी मैचों में जीत हासिल करना जरूरी है.

WTC Points Table का ताजा अपडेट

रैंक टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ नो रिजल्ट अंक प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 0 0 84 87.50
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 0 36 75.00
3 श्रीलंका 2 1 0 0 1 0 16 66.67
4 न्यूजीलैंड 4 2 1 0 1 0 28 58.33
5 बांग्लादेश 4 2 1 0 1 0 28 58.33
6 भारत 9 4 4 0 1 0 52 48.15
7 इंग्लैंड 11 4 6 0 1 0 50 37.88
8 पाकिस्तान 4 1 3 0 0 0 4 8.33
9 वेस्टइंडीज 8 0 7 0 1 0 4 4.17

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply