IndiaTrending

सुबह-सुबह सोना हो गया क्रैश, म‍िड‍िल ईस्‍ट में फ‍िर से जंग की आहट, जानिए आज का भाव

Gold Silver Price Today: इजरायल और ईरान की जंग एक फ‍िर भड़क गई है. दोनों देशों ने एकदूसरे पर हमला कर द‍िया है. यह यह जंग आगे बढ़ी तो इंटरनेशनल मार्केट के हालात और ज्‍यादा खराब हो सकते हैं. म‍िड‍िल ईस्‍ट में जब से जंग शुरू हुई है तब से सोने और चांदी के दाम पर ग्रहण सा लग गया है. उसके बाद से ही दोनों के दाम में ग‍िरावट देखी जा रही है. साल की शुरुआत में जनवरी के महीने में सोना और चांदी दोनों ही अपने र‍िकॉर्ड लेवल पर थे. लेक‍िन उसके बाद 28 फरवरी को इजरायल ने ईरान पर हमला क‍िया तो बाजार की अन‍िश्‍च‍ितता और क्रूड में तेजी के बाद दाम में ग‍िरावट आनी शुरू हो गई. ग्‍लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमत में आज फ‍िर ग‍िरावट देखी जा रही है.

सुबह-सुबह सोना हो गया क्रैश, म‍िड‍िल ईस्‍ट में फ‍िर से जंग की आहट, जानिए आज का भाव
सुबह-सुबह सोना हो गया क्रैश, म‍िड‍िल ईस्‍ट में फ‍िर से जंग की आहट, जानिए आज का भाव

प‍िछले द‍िनों अमेर‍िका से आए जॉब मार्केट के आंकड़ों ने सोना के दाम को नीचे की तरफ धकेल द‍िया. इससे चांदी में 8 प्रत‍िशत की बड़ी ग‍िरावट देखने को म‍िली. कॉमेक्‍स के अनुसार ग्लोबल मार्केट में मंगलवार सुबह सोना 13 डॉलर टूटकर 4350 डॉलर प्रत‍ि औंस पर देखा गया. इसी तरह, स‍िल्‍वर ग‍िरकर 68 डॉलर प्रत‍ि औंस पर आ गई. जनवरी 2026 में सोना चढ़कर 5595 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था. घरेलू बाजार में भी उस समय कीमत 1.92 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गई थी.

150 डॉलर प्रत‍ि औंस तक टूट गया था सोना
अमेर‍िका में जॉब मार्केट के उम्‍मीद से बेहतर आंकड़े और ब्‍याज दर में कटौती की उम्‍मीद नहीं रहने के बाद सोना एक ही कारोबारी सत्र में 150 डॉलर प्रत‍ि औंस तक टूट गया था. इंटरनेशनल मार्केट पर कीमत में आने वाले बदलाव का असर अक्‍सर घरेलू बाजार पर भी देखने को मि‍लता है. पिछले दिनों केंद्र सरकार ने सोना के आयात में कमी लाने के मकसद से एक्साइज ड्यूटी को 6 प्रत‍िशत से बढ़ाकर 15 प्रत‍िशत कर द‍िया था. सरकार के इस कदम के बाद घरेलू बाजार में सोनेचांदी के दाम में जबरदस्‍त तेजी देखी गई.

घरेलू बाजार में हल्‍की तेजी
सोमवार शाम को बंद हुए कारोबारी सत्र के अंत में सोना और चांदी में तेजी देखी गई. www.ibjarates.com पर सोमवार शाम को जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट सोना चढ़कर 1,51,489 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह, 23 कैरेट सोना तेजी के साथ 150882 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,764 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 18 कैरेट सोना का दाम 1,13,617 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. चांदी में तेजी आई और यह चढ़कर 2,44,300 रुपये प्रत‍ि किलो पर बंद हुई.

इस साल क‍ितना गिर चुका सोना और चांदी
घरेलू बाजार में सोना साल 2026 के दौरान 21000 रुपये चढ़ा है. लेकिन खाड़ी युद्ध की शुरुआत होने के बाद से सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. सोने के अलावा चांदी भी अपने ऑल टाईम हाई से डेढ़ लाख रुपये से भी ज्‍यादा ग‍िर चुकी है. सोनेचांदी की कीमत में मंगलवार को भी ग‍िरावट देखी जा रही है. ग्लोबल मार्केट में सोना आज फिर से ग‍िर गया. 13 डॉलर की गिरावट के साथ सोना 4350 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply