IndiaTrendingUttar Pradesh

काशी में रहने का सपना होगा सच! 30 साल बाद बनारस को मिलने जा रही पहली हाईटेक गेटेड टाउनशिप, मिलेंगी ये 7 वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Varanasi News: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में रहने का सपना देखने वालों के लिए एक बेहद शानदार खबर है. वाराणसी में करीब तीस साल के लंबे इंतजार के बाद लग्जरी, आधुनिकता और सुरक्षा के लिहाज से सभी विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त पहली गेटेड टाउनशिप की शुरुआत होने जा रही है. वाराणसी विकास प्राधिकरण ने कल्लीपुर में आकार लेने वाली इस महत्वाकांक्षी ‘आनंद काशी टाउनशिप’ की पहली आधिकारिक तस्वीर जारी कर दी है. इस तस्वीर के सामने आते ही रियल एस्टेट मार्केट और वाराणसी के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

काशी में रहने का सपना होगा सच! 30 साल बाद बनारस को मिलने जा रही पहली हाईटेक गेटेड टाउनशिप, मिलेंगी ये 7 वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
काशी में रहने का सपना होगा सच! 30 साल बाद बनारस को मिलने जा रही पहली हाईटेक गेटेड टाउनशिप, मिलेंगी ये 7 वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

प्रस्तावित ‘आनंद काशी टाउनशिप’ को बेहद खास और अनूठे तरीके से डिजाइन किया गया है. यह टाउनशिप काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक शहरी विकास का एक समन्वित व सुंदर स्वरूप होगी. इस पूरी परियोजना में वाराणसी की आध्यात्मिक एवं स्थापत्य पहचान से प्रेरित डिज़ाइन देखने को मिलेंगे. इसके निर्माण में स्थानीय सामग्रियों एवं पारंपरिक शिल्प कौशल का उपयोग करते हुए आधुनिक नगर नियोजन के साथ पारंपरिक स्वरूप का अद्भुत समावेश किया जाएगा.

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने बताया कि लगभग 30 वर्षों के बाद वाराणसी में पूर्णतः गेटेड एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त इतनी बड़ी टाउनशिप विकसित की जा रही है. इसमें रहने वाले लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 80 से 100 फीट चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी और उच्च स्तरीय आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा.

पूरी तरह ‘स्मार्ट और ईकोफ्रेंडली’ होगी टाउनशिप

इस पूरी परियोजना को एक स्मार्ट एवं फ्लेक्सिबल शहरी प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है. पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए टाउनशिप में ये हाईटेक सुविधाएं विकसित की जाएंगी:

  • सौर ऊर्जा आधारित रूफटॉप सिस्टम
  • आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग
  • स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली और एयर क्वालिटी सेंसर
  • सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और दोहरी पाइपलाइन व्यवस्था
  • सतत उपयोगिता एवं कनेक्टिविटी निगरानी प्रणाली
  • स्मार्ट बिन और इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड

1110 करोड़ का है प्रोजेक्ट, किसानों को मिला भारी मुआवजा

  • वीडीए वीसी के अनुसार, इस भव्य टाउनशिप के लिए लैंड पूलिंग और सीधे भूमि क्रय के जरिए कुल 250 एकड़ क्षेत्रफल में आवासीय एवं बहुउद्देशीय योजना विकसित की जा रही है.
  • प्रथम चरण का विकास: इसके पहले चरण में लगभग 150 एकड़ भूमि पर विकास कार्य प्रस्तावित है.
  • भूमि का अधिग्रहण: अब तक लगभग 135 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण सीधे रजिस्ट्री के माध्यम से किया जा चुका है, जबकि करीब 15 एकड़ भूमि लैंड पूलिंग के माध्यम से प्राप्त हुई है.
  • मुआवजा वितरण: टाउनशिप के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों को अब तक लगभग 550 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा वितरित किया जा चुका है.
  • अनुमानित लागत: इस पूरी महापरियोजना की अनुमानित लागत करीब 1110 करोड़ रुपये तय की गई है.

“आनंद काशी टाउनशिप” एक नजर में…….

  • कुल क्षेत्रफल: 250 एकड़ .
  • अनुमानित लागत: लगभग 1110 करोड़.
  • रेरा रजिस्ट्रेशन: उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण में इस परियोजना के पंजीकरण की कार्यवाही भी तेजी से गतिमान है, ताकि जल्द ही प्लॉटिंग और बुकिंग की प्रक्रिया शुरू की जा सके.
  • खासियत: पारंपरिक काशी की वास्तुकला के साथ 100% सुरक्षित गेटेड कम्युनिटी, चौड़ी सड़कें और ग्रीन एनर्जी आधारित स्मार्ट टाउनशिप.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply