CrimeIndiaTrending

नेपाल में ‘बिकने’ वाली थी गुजरात से अपहरण की हुई नाबालिग, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस, कमरे का ताला तोड़कर किशोरी को बचाया…

नेपाल में ‘बिकने’ वाली थी गुजरात से अपहरण की हुई नाबालिग, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस, कमरे का ताला तोड़कर किशोरी को बचाया…
  • गुजरात से अपहरण करने के बाद किशोरी को नेपाल में बनाया बंधक
  • किशोरी को नेपाल में बिक्री करने की फिराक में था आरोपित
  • हजारा पुलिस,एसएसबी और नेपाल पुलिस के समन्वयक से मिली सफलता

हजारा, पीलीभीत। नेपाल से गुजरात मजदूरी करने गए आरोपित ने बिक्री करने की नियत से नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोपित ने उसे नेपाल में लाकर एक कमरे के बाहर ताला लगाकर बंधक बना लिया। गुजरात पुलिस के इनपुट पर हजारा पुलिस, एसएसबी और नेपाल पुलिस ने समन्वय स्थापित कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। गुजरात पुलिस किशोरी को सुपुर्दगी में लेकर रवाना हो गई।

नेपाल निवासी एक युवक मजदूरी करने के लिए गुजरात गया था। आरोपित ने गुजरात के जिला पंचमहल के थाना हलोल क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया। वह किशोरी को इंडो नेपाल बार्डर पर खुली सीमा से नेपाल ले गया। वहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर बाहर से ताला लगा दिया। 6 जून को हजारा पुलिस को सूचना मिली की गुजरात से अपहरण की गई किशोरी की लोकेशन गांव चंदिया हजारा के पास मिली है। कुछ देर बाद उसकी लोकेशन बदल गई। आरोपित किशोरी को लेकर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गया।

गुजरात पुलिस ने बताया कि उसे बिक्री करने के लिए आरोपित ठिकाना बदल सकते हैं। हजारा थाना प्रभारी शरद कुमार यादव ने एसएसबी और नेपाल पुलिस से समन्वय स्थापित किया। नेपाल पुलिस ने बैलोरी थाना क्षेत्र के एक घर से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी को ताला लगाकर कमरे के अंदर बंधक बनाया गया था।

किशोरी ने बताया कि आरोपित उसकी बिक्री करने की फिराक में थे। कमरे में बंधक बनाकर उसे भूखा प्यासा रखा गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची गुजरात पुलिस किशोरी लेकर रवाना हो गई। किशोरी को बरामद करने वाली टीम में थाना प्रभारी शरद कुमार यादव, हरिवंश आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply