
उत्तर प्रदेश से दिल्ली आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। फिरोजाबाद के पास AC कोच को निशाना बनाकर यह पथराव किया गया है। इस घटना में RSS प्रमुख मोहन भागवत बाल-बाल बच गए,क्योंकि घटना के समय वो भी ट्रेन में सवार थे। पत्थरबाजी की घटना में AC फर्स्ट क्लास कोच का शीशा टूट गया। राहत की बात रही कि आरएसएस चीफ पूरी तरह सुरक्षित है।
शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव पर एडीजी आगरा जोन एसके भागवत ने कहा, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस शाम करीब 7:15 बजे क्रॉस कर रही थी इसमें मोहन भागवत जी भी जा रहे थे और उसी समय किसी ने पत्थर मारा है जिसमें AC फर्स्ट क्लास कोच का शीशा टूट गया।
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव
पुलिस इस घटना की जांच कर रही है ताकि पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके। अच्छी बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई, क्योंकि AC कोच में दो शीशा होता है तो बाहरी शीशा टूटा है। फिरोजाबाद में इटावा टूंडला रेल खंड पर यह घटना हुई।



