CrimeIndiaTrending

“तुम्हारे अब्बू रेप करते हैं मेरा…” पत्नी की बात सुन पति ने जो कहा, उसे सुन कांप जाएगी रूह…

“तुम्हारे अब्बू रेप करते हैं मेरा…” पत्नी की बात सुन पति ने जो कहा, उसे सुन कांप जाएगी रूह…

Image AI

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. यहां एक बेबस महिला को अपने ससुर की दरिंदगी की शिकायत अपने ही पति से करना बहुत भारी पड़ गया. पीड़िता ने जब अपने ससुर की काली करतूतों का कच्चा चिट्ठा पति के सामने खोला, तो इंसाफ मिलने के बजाय पति ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया. अब पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है और पुलिस के चक्कर काट रही है.

इस खौफनाक मामले के सामने आने के बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस ने भी इस मामले में संवेदनशीलता दिखाने के बजाय करीब 24 घंटे तक टालमटोल की. आखिरकार, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी ससुर और पति फरार हो गए हैं. यह पूरी सनसनीखेज घटना बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाग मोहल्ले की बताई जा रही है.

तमंचे के बल पर ससुर ने कई बार किया रेप

इस पूरी दर्दनाक कहानी की शुरुआत करीब 3 साल पहले हुई थी. लखनऊ की रहने वाली एक युवती की शादी रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाग मोहल्ले के रहने वाले रेहान के साथ हुई थी. शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक चल रहा था. दोनों पति-पत्नी घर में हंसी-खुशी रह रहे थे. इसी बीच, रेहान के पिता अच्छन की हवस भरी नजरें अपनी ही बहू पर टिक गईं. आरोप है कि अच्छन ने घर में अकेलेपन का फायदा उठाया और बहू को अवैध तमंचा दिखाकर डराया-धमकाया. इसके बाद उसने बहू के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

पति ने कहा- ‘पापा के साथ कोऑपरेट करो’

पीड़िता इस जुल्म को सहती रही, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो उसने अपने पति रेहान को फोन किया. पीड़िता ने रोते हुए अपने पति को ससुर अच्छन की पूरी हवस की कहानी सुनाई. पीड़िता ने बताया कि जब उसने पहली बार अपने ससुर की इस घिनौनी करतूत के बारे में पति को जानकारी दी, तो पति का जवाब बेहद शर्मनाक था. रेहान ने अपनी पत्नी को सांत्वना देने या पिता का विरोध करने के बजाय उससे कहा कि वह अपने पिता अच्छन के साथ ही ‘कोऑपरेट’ और ‘कोऑर्डिनेट’ करे.

पति की इस बेशरमी को सुनकर जब पीड़ित बहू ने कड़ा विरोध किया, तो शौहर रेहान ने सारी हदें पार कर दीं. उसने फोन पर ही अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया और उसे तुरंत घर से भाग जाने की धमकी दे डाली. पति के इस रवैये से टूट चुकी महिला ने आखिरकार कानून का दरवाजा खटखटाया और रुपईडीहा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. हालांकि, रुपईडीहा पुलिस की ढिलाई और टालमटोल की वजह से आरोपी ससुर और पति को भागने का मौका मिल गया और वे अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply