
नोएडा। जमीन दिलवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-53 में रहने वाले पुरुषोत्तम भदौरिया ने पुलिस से शिकायत की है कि वह गिझौड़ गांव में किराये पर रहते हैं। 2019 में उनके संपर्क में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के छोटी मढ़ैया निवासी बैजनाथ सिंह गुर्जर और उनके रिश्तेदार कृष्ण गुर्जर आए थे। दोनो ने उन्हें जमीन खरीदने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने जमीन दिलाने का आश्वासन दिया और 10 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद ग्वालियर आने पर जमीन का अनुबंध पत्र करने का आश्वासन दिया। कुछ समय बाद पांच लाख रुपये और लेकर आरोपी ने जमीन का अनुबंध कर लिया। आरोपी बैजनाथ सिंह गुर्जर इसके बाद कृष्ण गुर्जर और रामलखन गुर्जर निवासी ने जमीन सुनीता सिंह निवासी ग्वालियर तथा अन्य को जमीन बेच दी। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।



