CricketIndiaTrending

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, भारत की पहली स्पिन गेंदबाज बनीं..

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, भारत की पहली स्पिन गेंदबाज बनीं..

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने जैसे ही गुल फिरोजा को आउट किया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह बतौर स्पिनर ऐसा करने वाली पहली भारती. स्पिनर बन गईं।

दीप्ति शर्मा (साभार-X)

टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का जादू एक बार फिर देखने को मिला। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम जब पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 38 रन जोड़ चुकी थी, तो दीप्ति शर्मा ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। दीप्ति ने गुल फिरोजा को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। फिरोजा 9 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुईं।

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

दीप्ति शर्मा ने जैसे ही गुल फिरोजा को आउट किया, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए। वह भारत की ओर से 350 या इससे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय गेंदबाज और पहली स्पिन भारतीय गेंदबाज बन गईं। हालांकि, उन्होंने आयशा जफर को अपना दूसरा शिकार बनाया।

तीनों फॉर्मेट में दीप्ति का प्रदर्शन

दीप्ति के नाम 6 टेस्ट में 22 विकेट, 124 वनडे में 166 विकेट और 145 टी20 मैच में 63 टी20 विकेट हैं। उन्होंने टेस्ट और टी20 में एक-एक फाइफर और वनडे में 4 फाइफर चटकाए हैं।

मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत भले अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में शेफाली वर्मा का विकेट गंवा दिया, लेकिन उसके बाद हरमन और मंधाना ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम को मैच में वापसी दिला दी। मंधाना ने 44 गेंद में 68 और हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली। हालांकि, बाद में ऋचा घोष की विस्फोटक बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को 170 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। ऋचा ने 19वें ओवर में 23 रन बटोरे। उन्होंने केवल 17 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की तूफानी पारी खेली।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply