IndiaTrending

भारत की नई उड़न तश्तरी पूजा सिंह, इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में जीता गोल्ड मेडल…

भारत की नई उड़न तश्तरी पूजा सिंह, इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में जीता गोल्ड मेडल…

Indian Athletics Series: भारतीय एथलेटिक्स के युवा सितारों ने रविवार को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा की 19 साल की पूजा सिंह ने महिलाओं की ऊंची कूद में अपना दबदबा कायम रखते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं पुरुषों की लंबी कूद में एनसीओई बेंगलुरु के डेविड पी ने रोमांचक मुकाबले में बाजी मारी। पूजा सिंह के हालिया परफॉर्मेंस को देखते हुए लोग उन्हें भारत की नई उड़न तश्तरी करार दे रहे हैं।

पूजा सिंह ने आसानी से जीता गोल्ड

पूजा सिंह ने 1.81 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। उनके लिए ये जीत आसान रही क्योंकि बाकी एथलीट उनके आसपास भी नहीं पहुंच सकीं। पूजा का हालिया फॉर्म शानदार रहा है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही हांगकांग में हुई एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर कूदकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि इस बार वो अपने रिकॉर्ड से दूर रहीं, लेकिन गोल्ड जीतने के लिए 1.81 मीटर काफी था। तमिलनाडु की गिजी जॉर्ज ने 1.64 मीटर के साथ सिल्वर और रेलवे की सलीहा केएच ने 1.60 मीटर के साथ ब्रॉन्ज जीता।

रोमांचक रही पुरुषों की ऊंची कूद

अगर महिला ऊंची कूद एकतरफा रही, तो पुरुषों की लंबी कूद में रोमांच चरम पर था। एनसीओई बेंगलुरु के डेविड पी और उत्तर प्रदेश के शाहनवाज खान के बीच गोल्ड के लिए जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। आखिर में डेविड ने 8.22 मीटर की विजयी छलांग लगाकर गोल्ड अपने नाम किया। शाहनवाज भी पीछे नहीं रहे और 8.17 मीटर के साथ सिल्वर लेकर लौटे। सिर्फ 5 सेंटीमीटर के अंतर ने गोल्ड और सिल्वर का फैसला किया। 8 मीटर से ऊपर की दो छलांगें बताती हैं कि भारतीय लंबी कूद का स्तर लगातार ऊपर जा रहा है।

400 मीटर में रशदीप कौर अव्वल

ट्रैक इवेंट्स में भी जोश दिखा। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में जेएसडब्ल्यू की रशदीप कौर ने बाजी मारी। उन्होंने 53.32 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। 400 मीटर जैसी तकनीकी रेस में 53 सेकेंड के आसपास का समय अच्छा माना जाता है। रशदीप की ये टाइमिंग आने वाली बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए अच्छे संकेत देती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply