IndiaTrendingUttar Pradesh

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ भ्रामक पोस्ट को लेकर FIR दर्ज, मामले में तीन युवक नामजद; सपाईयों ने BJP पर साधा… निशाना

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ भ्रामक पोस्ट को लेकर FIR दर्ज, मामले में तीन युवक नामजद; सपाईयों ने BJP पर साधा… निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अनर्गल टिप्पणियों का मामला अब थाने पहुंच चुका है। कानपुर के साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर तीन लोगों को नामजद करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

एफआईआर के मुताबिक, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण यादव ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि 9 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें भारत कुमार पटेल नाम के शख्स की आईडी से कथित झूठी और भ्रामक पोस्ट की गई।

अदिति की छवि खराब करने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पोस्ट में चोरी और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े आरोप मढ़कर अदिति की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उनकी फोटो को एडिट करके सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। आरोप है कि पोस्ट पूरी तरह से फर्जी तथ्यों पर आधारित थी, जिसका उद्देश्य अदिति यादव और उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना था। अब पुलिस तीन लोगों को नामजद करते हुए संबंधित अकाउंट की गहनता से छानबीन कर जांच में जुट गई है।

तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मामले में पोस्ट शेयर करने वाले भारत कुमार पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद कुमार यादव को नामजद किया गया है। इन तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता धारा 79 और 336(4) और आईटी एक्ट की दारा 66E के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

तहरीर के आधार पर डिजिटल जांच तेज

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है। अब सोशल मीडिया अकाउंट, पोस्ट के स्रोत और संबंधित डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है।

सपा ने बीजेपी पर लगाया आरोप

अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट से समाजवादी पार्टी में खासा नाराजगी है। मऊ में घोसी सीट से सपा सांसद राजीव राय ने बीजेपी को घेरते हुए इसे राजनीति का सबसे घटिया स्तर बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के बारे में भद्दे और गंदे पोस्ट किए जा रहे हैं, इसके बावजूद यूपी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। सिर्फ इसलिए क्योंकि वो किसी बीजेपी नेता की बेटी नहीं है, शर्म करो।

‘राम मंदिर चढ़ावा में चोरी का आरोप लगाया इसलिए…’

वहीं अयोध्या से सपा नेता तेज नारायण पांडेय (पवन पांडेय) ने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा, ‘जब अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान पात्र में चोरी को लेकर सवाल उठाए तो बीजेपी नेताओं ने आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देने के बजाय अनर्गल टिप्पणी करने लगे। उन्होंने बौखलाहट में अखिलेश के परिवार को निशाना बनाया, जो कि बेहद ही घटिया राजनीति है। यह केवल एक राजनीतिक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि प्रदेश की हर बेटी, हर बहन और हर मां के सम्मान पर चोट है।’

‘सिर्फ मंचों पर नारी सम्मान…’

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सिर्फ मंचों पर नारी सम्मान की बात करती है, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में हमेशा लोगों को अपमानित करना, बहन-बेटियों के बारे में गलत टिप्पणी करने का ही काम करते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply